गठिया का दर्द होगा छू मंतर, रोज पिए ये काढ़ा
आर्थराइटिस या गठिया (Arthritis) एक जोड़ों के दर्द से जुडी समस्या है जिसमे व्यक्ति को तेज दर्द सहन करना पड़ता है. उम्र के साथ इंसान में ये रोग बढ़ता जाता है. इस रोग (Arthritis) में व्यक्ति के जोड़ों में गांठें बन जाती हैं…
आर्थराइटिस या गठिया (Arthritis) एक जोड़ों के दर्द से जुडी समस्या है जिसमे व्यक्ति को तेज दर्द सहन करना पड़ता है. उम्र के साथ इंसान में ये रोग बढ़ता जाता है. इस रोग (Arthritis) में व्यक्ति के जोड़ों में गांठें बन जाती हैं और सूजन आने लगती है. कई बार बहुत इलाज करने के बाद और ढेरों दवाईयां खाने के बाद भी ये समस्या खत्म नही होती. ऐसे में आप घरेलू नुस्ख़े अपनाकर भी इस रोग से छुटकारा पा सकते है.
गठिया (Arthritis) रोगियों के लिए अदरक और अजवाइन का प्रयोग बहुत फायदेमंद है. आइए आपको बताते हैं कैसे करना है इसका इस्तेमाल और क्या हैं फायदे.
-एक पैन में डेढ़ कप पानी लें और इसमें आधा चम्मच अजवाइन और एक इंच का टुकड़ा अदरक काटकर या कूचकर डालें. इसे 6-7 मिनट तक उबालें ताकि अदरक और अजवाइन का अर्क पानी में आ जाए. इसके बाद इस काढ़े को छानकर पिएं
-आप दिन में 2 बार इसी तरह अदरक और अजवाइन के काढ़े या चाय को उबालकर पिएं. इससे आपके शरीर में पसीना आएगा और आपका यूरिक एसिड प्राकृतिक रूप से कम होगा.
अरंडी के तेल से करें मालिश
ऊपर बताए गए तरीके से अदरक और अजवाइन का काढ़ा तो आप पिएं ही पिएं, साथ ही गुनगुना करके दर्द की जगह पर अरंडी के तेल (Castor Oil) से मालिश करें, तो भी आपका यूरिक एसिड टूटकर बाहर निकल जाएगा. इसके अलावा अरंडी के तेल से मालिश करने से आपका दर्द कम होगा और सूजन दूर हो जाएगी.
लहसुन है बेहद लाभकारी
गठिया के इलाज में लहसुन (garlic) सबसे जाना-माना और लाभकारी इलाज है. इसको रोजाना लेने से गठिया के रोग में आराम मिलता है. सामान्यता कच्चे लहसुन की तीन से चार कलियां सुबह खाली पेट लेना आरामदायक होता है. वैसे अगर इसे खाना पसंद न हो तो इसमें सेंधा नमक, जीरा, हींग, पीपल, काली मिर्च और सौंठ सभी की 2 – 2 ग्राम मात्रा लेकर अच्छे से पीस लें. इस पेस्ट को अरंडी के तेल में भून लें और बॉटल में भर लें. दर्द होने पर लगा लें, इससे फायदा मिलेगा.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
