24 घण्टे ऑनलाइन

गुणों से भरपूर हैं हींग, कई समस्याओं का होता हैं समाधान

हमारे किचन में कई तरह के मसाले प्रयोग में लिए जाते हैं जिनमें से एक है हींग (Asafoetida) । खाने का स्वाद बढ़ाने से लेकर शरीर को हेल्दी रखने के लिए हींग का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद गुण अपच, पेट में गैस और…

24GhanteOnline
July 19, 2025
4 min read

हमारे किचन में कई तरह के मसाले प्रयोग में लिए जाते हैं जिनमें से एक है हींग (Asafoetida) । खाने का स्वाद बढ़ाने से लेकर शरीर को हेल्दी रखने के लिए हींग का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद गुण अपच, पेट में गैस और कब्ज की समस्या में बहुत फायदेमंद होते हैं। हींग कई प्राचीन चिकित्सा प्रणालियों का हिस्सा भी रहा है। हींग ईरान, अफगानिस्तान, तुर्केमिस्तान, बलूचिस्तान, काबुल औैर खुरासान के पहाड़ी क्षेत्रों में होती हैं। वहां से हींग (Asafoetida)  पंजाब और मुंबई लाई जाती है। कई लोग इसकी गंध और स्वाद के चलते सब्जियों में नहीं डालते हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको हींग के चमत्कारी गुणों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कई छोटी-बड़ी कई समस्याओं का समाधान करती हैं। इन फायदों को जान आप भी रोजाना हींग का सेवन करने लगेंगे। आइये जानते हैं इन फायदों के बारे में...

पाचन में लाती है सुधार

हींग (Asafoetida) का नियमित सेवन डाइजेशन सिस्टम को बेहतर करने में मदद करता है। हींग खाने से अपच, पेट में मरोड़, गैस जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। इसके साथ ही हींग पेट की ओवरऑल हेल्थ को बेहतर रखने में मदद करती है। इसका नियमित इस्तेमाल इरिटेबल बाउल सिंड्रोम को भी कम करने में मदद कर सकता है।

पेट दर्द में फायदेमंद

खाली पेट हींग (Asafoetida) खाने से पेट दर्द की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। हींग में मौजूद गुण ब्लोटिंग और पेट में गैस की समस्या दूर करने में भी फायदेमंद होते हैं। कई बार पेट में दर्द गैस या ब्लोटिंग की वजह से होता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए रोजाना चुटकी भर हींग का सेवन खाली पेट करना फायदेमंद माना जाता है।

ब्लड प्रेशर में फायदेमंद

ब्लड प्रेशर की समस्या में हींग (Asafoetida) का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इसका सेवन सिर्फ डॉक्टर की सलाह के आधार पर ही करना चाहिए। हींग में मौजूद गुण शरीर में ब्लड क्लॉट होने से रोकते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में फायदेमंद होते हैं। रोजाना सुबह के समय हींग का पानी पीने से ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करने में फायदा मिलता है।

पुरुषों की नपुंसकता का इलाज

जिन पुरुषों को नपुंसकता और शीघ्रपतन की समस्या होती है, उन्हें हींग (Asafoetida)  का सेवन जरूर करना चाहिए। एक गिलास गर्म पानी में हींग पाउडर मिलाकर इसे पी लें। इससे खून का प्रवाह तेज होता है। हींग पाउडर में आधा चम्मच शहद और अदरक का रस मिलाएं। इसे खाने से खांसी और ब्रोंकाइटिस की समस्या दूर होती है।

दर्द निवारक के तौर पर

हींग (Asafoetida)  का इस्तेमाल कई तरह के दर्द दूर करने के लिए किया जाता है। पेट दर्द और सिर दर्द में इसे हल्का गर्म करके लेप करने से लाभ होता है और अगर आपके दांतों में दर्द है तो आप इसे नींबू की कुछ बूंदों के साथ मिलकार प्रभावित दांत पर लगा सकते हैं। ऐसा करने से फायदा होता है।

ब्लड शुगर करती है कंट्रोल

हींग (Asafoetida)  का नियमित इस्तेमाल ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकता है। इसके साथ ही इसे खाने से ब्रेन की नसें डैमेज होने से बच सकती हैं और मेमोरी लॉस भी कम हो सकता है।

पिंपल्स का इलाज

यह पिंपल्स, मुंहासों और निशानों के इलाज में कारगर है। इस वजह से कई कॉस्मेटिक निर्माता ब्यूटी प्रोडक्ट्स में हींग का उपयोग करते हैं। हींग (Asafoetida)  का पानी के साथ घोल बनाएं। घोल को पिंपल्स पर ही लगाएं। इसे हफ्ते में दो या तीन बार एक महीने तक जारी रखें। दमकता हुआ चेहरा मिलेगा।

सांस से जुड़ी परेशानियों में फायदेमंद

सांस से जुड़ी परेशानियों में हींग (Asafoetida)  का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। हींग में एंटी-वायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो खांसी, अस्थमा और ब्रोंकाइटिस की समस्या में बहुत फायदेमंद होते हैं। सांस लेने में परेशानी और जकड़न की समस्या में खाली पेट हींग का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…