24 घण्टे ऑनलाइन

आकर्षक लुक पाने के लिए इनका करें इस्तेमाल

शादियों का सीजन जारी हैं और सभी इसमें शामिल होकर सेलिब्रेट करते हैं। अब शादी समारोह हैं तो सजना-संवरना तो बनता ही हैं। सभी महिलाएं चाहती हैं कि इस दौरान उनका चेहरा आकर्षक (Attractive look ) और त्वचा दमकती हुई दिखाई दे…

24GhanteOnline
February 7, 2025
5 min read

शादियों का सीजन जारी हैं और सभी इसमें शामिल होकर सेलिब्रेट करते हैं। अब शादी समारोह हैं तो सजना-संवरना तो बनता ही हैं। सभी महिलाएं चाहती हैं कि इस दौरान उनका चेहरा आकर्षक (Attractive look ) और त्वचा दमकती हुई दिखाई दे और इसके लिए वे ब्यूटी पार्लर में फेशियल और ब्यूटी ट्रीटमेंट लेना पसंद करती हैं जो महंगे होने के साथ ही स्किन के लिए खतरा भी बन सकते हैं।

ऐसे में आज हम आपके लिए सात दिन का ट्रीटमेंट लेकर आए हैं जिसे घर बैठे किया जा सकता हैं और इसमें 7 प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल किया जाएगा जिससे आपकी स्किन को भी खतरा नहीं हैं। तो आइये जानते है किस तरह सात दिन में आप अपने लुक को बेहतरीन दिखा सकती हैं।

पहले दिन : बादाम के तेल का इस्तेमाल


पहले दिन आप बादाम के तेल को स्किन रूटीन में शामिल करें। शादी समारोह पर खूबसूरत त्वचा चाहिए तो आप बादाम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। बादाम के तेल को त्वचा पर लगाने के लिए आप अपने मॉइश्चराइजर में बादाम के तेल की दो बूंद मिलाएं और स्किन को साफ करने के बाद आप त्वचा पर लगाएं। अगर आपकी त्वचा में एजिंग साइंस हैं तो आपको बादाम का तेल फेसपैक में मिलाकर इस्तेमाल करना चाहिए।

दूसरे दिन : बेसन का इस्तेमाल


आपको शादी समारोह पर त्वचा को खूबसूरत बनाना है तो दूसरे दिन आप बेसन का इस्तेमाल करें। बेसन त्वचा को गहराई से साफ करता है। बेसन की मदद से हमें स्किन से डर्ट को निकालने में मदद मिलती है और आपकी साफ त्वचा मिलती है। बेसन की मदद से आप अपने लिए एक अच्छा फेसपैक बना सकते हैं। अपनी जरूरत के अनुसार आप कटोरी में बेसन लें और उसमें गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार करें। गुलाब जल के अलावा आप बेसन की मात्रा के बराबर हल्दी का इस्तेमाल करें। जब आपका फेसपैक सूख जाए तो उसे पानी से निकालने के बजाय गुलाब जल स्प्रे करके फिर निकालें इससे आपकी स्किन मुलायम हो जाएगी, इस पैक को हफ्ते में एक बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

तीसरे दिन : कच्चे दूध का इस्तेमाल


तीसरे दिन आपको कच्चे दूध का इस्तेमाल करना चाहिए। कच्चा दूध स्किन के लिए नैचुरल क्लींजर का काम करता है। आप सुबह-सुबह चेहरे को क्लीन करके रूई को कच्चे दूध में भिगोकर चेहरे पर लगाएं और चेहरे को साफ करें। आपको कच्चे दूध का इस्तेमाल हर दिन सुबह के समय करना चाहिए। कच्चे दूध के इस्तेमाल से स्किन में मौजूद ड्राय पैचेज की समस्या भी दूर होती है। ड्राय पैचेज के अलावा त्वचा पर कच्चा दूध लगाने से आपकी स्किन भी मुलायम बनती है।

चौथे दिन : एलोवेरा का इस्तेमाल करें


आप चौथे दिन से एलोवेरा को अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं। एलोवेरा जेल से स्किन रिपेयर होती है। अगर आपकी स्किन में मुंहासे, फाइन लाइंस या पिंपल्स की समस्या है तो आपको एलोवेरा जेल को अपने रूटीन में शामिल करना चाहिए। एलोवेरा जेल को सुबह-सुबह फ्रेश निकालकर आप उसमें एक चुटकी गुलाब की पंखुडी का पेस्ट और एक चुटकी बेसन मिलकर चेहरे पर लगाएं, ये आपकी स्किन के लिए नैचुरल मॉइश्चराइजर का काम करेगा।

पांचवे दिन : शहद का इस्तेमाल


शादी समारोह पर ग्लोइंग स्किन चाहिए तो आप पांचवे दिन शहद का इस्तेमाल करें। शहद का फेसपैक लगाकर आप चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं। शहद स्किन टोन लाइट करने में मदद करता है। स्किन मुलायम बनती है और चेहरे पर रंगत भी आती है। अगर आपकी उम्र 30 पार है तो शहद आपकी स्किन के लिए एक जरूरी इंग्रीडिएंट है। आपको शहद का फेसपैक बनाने के लिए शहद में मुल्तानी मिट्टी, एक चम्मच पानी, नींबू का रस एड करना चाहिए इससे आपकी स्किन शादी समारोह तक ग्लो करती नजर आएगी।

छठे दिन : हल्दी का इस्तेमाल


निखरी और खूबसूरत त्वचा चाहिए तो आप छठे दिन हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। हल्दी की मदद से त्वचा रिपेयर होगी और ज्यादातर स्किन केयर प्रोडक्ट्स में हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है। हल्दी पैक, हल्दी टोनर, हल्दी स्क्रब का प्रयोग आप हफ्ते में एक बार जरूर कर सकते हैं। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जिससे त्वचा रिपेयर होती है। आप त्वचा में निखार चाहते हैं तो भी हल्दी की मदद ले सकते हैं, हल्दी के साथ आप फ्रूट पल्प भी एड कर सकते हैं।

सातवे दिन : नीम-तुलसी का इस्तेमाल


आप स्किन में रिपेयर करने के लिए 7वे दिन नीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। नीम में एंटी-एजिंग गुण होते हैं। आप नीम के अलावा तुलसी का इस्तेमाल टोनर के रूप में कर सकते हैं। नीम और तुलसी की ताजी पत्तियों की बराबर मात्रा लें और पत्तियों का रस इकट्ठा करें, दोनों का रस आप छानकर एक स्प्रे बॉटल में भरें और सुबह उसे टोनर के रूप में इस्तेमाल करें, ये स्किन को अंदर से हाइड्रेट करेगी। नीम और तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जिससे आपकी त्वचा को किसी तरह का नुकसान नहीं होगा बल्कि आपकी स्किन में अगर कोई इंफेक्शन है तो इस नैचुरल टोनर से त्वचा रिपेयर हो जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…