रामनवमी को लेकर अयोध्या नगर निगम की बड़ी तैयारी, श्रद्धालुओं के लिए होंगे विशेष इंतजाम
अयोध्या। अयोध्या में इस बार रामनवमी (Ram Navami) के पर्व को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए…
अयोध्या। अयोध्या में इस बार रामनवमी (Ram Navami) के पर्व को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। श्रृंगारहाट से रामपथ के गेट नंबर तीन तक मैटिंग बिछाई जाएगी और उस पर पानी का छिड़काव किया जाएगा। वहीं, धर्मपथ पर छायादार अस्थायी शिविर बनाए जाएंगे, ताकि भक्तों को धूप से राहत मिल सके। पानी की व्यवस्था के लिए 243 स्थानों पर पेयजल की सुविधा सुनिश्चित की गई है।
मेला क्षेत्र में साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मशीनों के साथ-साथ श्रमिकों की टीम सफाई कार्य में जुटी है। इसके अलावा, 34 मोबाइल टॉयलेट्स सहित अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था की गई है। मेला क्षेत्र को अतिक्रमण से मुक्त रखने के लिए प्रवर्तन दल सक्रिय रहेगा। इन सभी तैयारियों की निगरानी खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं, वहीं आगामी दिनों में मुख्यमंत्री ने अयोध्या में समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों के निर्देशित किया था कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े।
श्रद्धालुओं की सुविधा पर नगर निगम का जोर
अयोध्या में रामनवमी (Ram Navami) का उत्सव इस बार नए राम मंदिर के उद्घाटन के बाद और भी खास होने जा रहा है। लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। ऐसे में, अयोध्या नगर निगम ने रामनवमी के आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियों को पुख्ता करने में जुट गया है। गर्मी से बचाव, स्वच्छता और व्यवस्था के ये कदम श्रद्धालुओं के लिए एक सुखद अनुभव का मार्ग प्रशस्त करेंगे। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अयोध्या न केवल धार्मिक, बल्कि व्यवस्थित और सुरक्षित तीर्थस्थल के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने बताया कि नगर निगम अपनी तैयारियों के साथ मेले में उतर रहा है। हमारी कोशिश है कि किसी भी श्रद्धालु को तकलीफ न पहुंचे।
तीन चरण में होगी सफाई, 395 डस्टबिन लगेंगे
रामनवमी (Ram Navami) मेले के दृष्टिगत आवंटित रुट पर तीन चरण में सफाई होगी। धर्मपथ, रामपथ, भक्ति, आरती घाट, चौधरी चरण सिंह घाट व दर्शन पथ समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर प्रथम चरण में 1204, द्वितीय चरण में 398 व तृतीय चरण में 136 सफाई कर्मी उतारे जाएंगे। इनका सुपरविजन करने के लिए 73 पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। कूड़ा एकत्रित करने के लिए 395 डस्टबिन की व्यवस्था भी की गई है।
991 टॉयलेट्स सीट्स के हैं इंतजाम
सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में साफ-सफाई के साथ शौचालय के भी पुख्ता बंदोबस्त किए जा रहे हैं। कुल 991 टॉयलेट्स सीट्स मेला क्षेत्र में लगी हुई हैं जिनकी साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारी लगाए गए हैं। सभी टॉयलेट्स के पास हैंडवाश इत्यादि के इंतजाम सुनिश्चित कराए जा रहे हैं।
श्रद्धालुओं के लिए अन्य जन सुविधाएं
1- नगर निगम द्वारा रामनवमी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को छाया उपलब्ध कराने के लिए धर्मपथ पर विशेष रूप से अस्थायी शिविर निर्मित कराया जा रहा है।
2- धूप से बचाव के लिए जिला प्रशासन चिन्तहि स्थलों पर छायादार शिविर की व्यवस्था कर रहा है।
3- शिविर में श्रद्धालुओं के बैठने के साथ-साथ मूलभूत सुविधाएं तथा पेयजल, शौचालय व स्प्रिंकलर फैन की व्यवस्था भी की जाएगी।
4- सीएसआर के माध्यम से अयोध्या धाम क्षेत्र में ग्लूकॉन डी का वितरण किया जायेगा।
5- अयोध्या में स्थित सभी हेल्थ एटीएम में ओआरएस की उपलब्धता को नगर निगम सुनिश्चित करेगा।
6- अयोध्या धाम के चिन्हित स्थलों पर पादुका सेवा के कैंप लगाये जाएंगे।
7- ग्रीष्म ऋतु में तापमान वृद्धि के दृष्टिगत हैण्ड हेल्ड स्प्रिंकलर के माध्यम से स्प्रिंकलिंग कराई जाएगी।
अतिक्रमण हटाएगा प्रवर्तन दल, प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ भी चलेगा अभियान
प्रवर्तन दल द्वारा पुलिस बल के साथ मिलकर संपूर्ण मेला क्षेत्र में भ्रमण करते हुए अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही की जाएगी। इसके अतिरिक्त, सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में पॉलीथीन के विरुद्ध कार्यवाही एवं जागरूकता अभियान भी चलाया जायेगा। सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में निराश्रित गोवंशों को प्रतिबंधित किए जाने हेतु तीन टीम गठित की गयी है, जो समयानुसार अपने कार्यों का निर्वहन करेंगे। इसके अतिरिक्त, नगर निगम के कर्मचारी रामपथ व धर्मपथ, भक्तिपथ मार्ग पर आवश्यकतानुसार छुट्टा जानवरों के रोकथाम का कार्य करेंगे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या के दीपोत्सव से जुड़ेगा पूरा विश्व, डिजिटल माध्यम से जलेंगे एक लाख दीप
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या का दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और आस्था के वैश्विक उत्सव के रूप में अपनी पहचान को और व्यापक बना रहा है। दीपोत्सव-2026 के दसवें संस्करण में योगी सरकार ने पावन सरयू नदी…
दीपोत्सव का दशक: दक्षता एवं प्रबंधन का बेमिसाल संगम
- हरि शंकर मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार अयोध्या में मनाए जाने वाले दीपोत्सव के दशक का दृश्यचित्र मन में देखें। सरयू के तट पर संध्या का सिंदूरी रंग गहराएगा और घाट-दर-घाट लाखों बातियां एक साथ झिलमिलाएंगी और तब अयोध्या एक जीवंत…
UP Rise 2026: युवाओं को 'जॉब सीकर' से 'जॉब क्रिएटर' बना रही योगी सरकार
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'आत्मनिर्भर यूपी' विजन को धरातल पर उतारने और युवाओं को उद्यमिता के प्रति प्रेरित करने के लिए बुधवार को राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में 'यूपी राइज 2026'…
योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव-2026 को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में इस बार 30 लाख से अधिक दीप सजाने का लक्ष्य रखा गया है। आयोजन को सफल…
