बेल का जूस है अमृत, स्वास्थ्य के लिए है बेहद लाभकारी
गर्मियां शुरू होते ही शरीर को ठंडक पहुंचाने वाले पेय पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। आज हम एक बहुत फायदेमंद फल के जूस के बारे में बताने जा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं बेल के शरबत (Bael Juice) की। स्वाद से भरपूर यह जूस गुणों…
गर्मियां शुरू होते ही शरीर को ठंडक पहुंचाने वाले पेय पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। आज हम एक बहुत फायदेमंद फल के जूस के बारे में बताने जा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं बेल के शरबत (Bael Juice) की। स्वाद से भरपूर यह जूस गुणों से भरपूर है। यह पीने से पेट की गर्मी शांत होने के साथ कब्ज और बवासीर में भी राहत मिलती है। बेल की तासीर ठंडी होती है। इसी कारण गर्मियों में नियमित तौर पर इसके जूस के सेवन की सलाह दी जाती है। बाजार में आने वाले कई हानिकारक कोल्ड ड्रिंक के मुकाबले बेल का जूस (Bael Juice) एक नेचुरल देसी कोल्ड ड्रिंक है जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है। यह स्वाद के मामले में भी किसी से कम नहीं है। इसे बनाना भी बेहद आसान है। यह 5 मिनट में तैयार हो जाता है।
बेल का जूस (Bael Juice) बनाने की सामग्री
बेल फल – 2
भुना जीरा – 1 टी स्पून
काला नमक – स्वादानुसार
चीनी – 4-5 टेबल स्पून
आइस क्यूब्स – 5-6
बेल का जूस (Bael Juice) बनाने की विधि
- सबसे पहले बेल को धोएं और फिर उसे काटकर उसका गूदा निकाल लें।
- अब निकाले गूदे को एक बड़े बर्तन में डालें और गूदे की मात्रा के हिसाब से दोगुना पानी बर्तन में डाल दें।
- इसके बाद हाथों की मदद से गूदे को पानी के साथ अच्छी तरह से मसलें।
- इसे इतनी देर तक मसलना है जब तक कि गूदा और पानी एकसार न हो जाएं।
- अब नॉन स्टिक पैन को गैस पर गरम करें और उसमें जीरा डालकर उसे कुछ सैकंड के लिए भून लें।
- इसके बाद पानी में मसले गूदे को एक मोटे छेद वाली छन्नी की मदद से बर्तन में छान लें।
- इसके बाद छलनी में आया मोटा गूदा दबा-दबाकर सारा रस बर्तन में निकाल लें।
- इसके बाद निकले हुए रस में स्वादानुसार चीनी डालकर चम्मच से घोलकर मिक्स कर दें।
- चीनी घुलने के बाद बर्तन में भुना जीरा, स्वादानुसार नमक और 4-5 आइस क्यूब्स डाल दें।
- जब बेल का जूस (Bael Juice) ठंडा हो जाए तो उसे सर्विंग ग्लास में डालें और सर्व करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
