कर्नल सोफिया कुरैशी टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट को मंजूर नहीं विजय शाह की ‘माफी’, एसआईटी करेगी जांच
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने सोमवार को एक बार फिर मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह (Vijay Shah) को कर्नल सोफिया कुरैशी (Colonel Sofia Qureshi) को लेकर दिए बयान पर फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने सोमवार को एक बार फिर मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह (Vijay Shah) को कर्नल सोफिया कुरैशी (Colonel Sofia Qureshi) को लेकर दिए बयान पर फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कहा कि हम इस मामले में मंत्री की माफी स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं। कोर्ट ने आगे कहा कि आप एक सार्वजनिक चेहरा हैं। एक अनुभवी नेता हैं। आपको बोलने से पहले अपने शब्दों को तोलना चाहिए। हमें आपके वीडियो यहां चलाने चाहिए। यह सेना के लिए एक अहम मुद्दा है। हमें इस मामले में बेहद जिम्मेदार होना होगा।
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने इस मामले में एक एसआईटी (SIT) भी गठित की है। इसमें तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को रखा गया है। इनमें एक महिला अधिकारी भी होंगी। यह तीनों ही अफसर मध्य प्रदेश के बाहर के होंगे और कर्नल सोफिया कुरैशी (Colonel Sofia Qureshi) के खिलाफ दिए गए मंत्री के बयान को लेकर जांच करेंगे।
कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले एमपी के मंत्री विजय शाह (Vijay Shah) को सुप्रीम कोर्ट ने जमकर फटकार लगाई है। कोर्ट ने उनकी माफी स्वीकार से भी इनकार कर दिया है। विजय शाह (Vijay Shah) के वकील ने फिर से कहा कि उन्होंने माफी मांगते हुए वीडियो जारी किया है, तो जज ने कहा कि वह वीडियो देखना चाहेंगे। सोमवार को सुनवाई के दौरान विजय शाह (Vijay Shah) के वकील ने कोर्ट में कहा कि हमने 15 मई के फैसले के खिलाफ दूसरी एसएलपी दाखिल की है और याचिकाकर्ता माफी भी मांग चुके हैं। विजय शाह (Vijay Shah) ने विवादित बयान पर माफी मांगते हुए एक वीडियो जारी किया था।
आतंकवाद से लड़ाई में भारत के साथ आया सबसे बड़ा मुस्लिम देश, सौंपे 2 आतंकी
जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, कि हमने आपका वीडियो मंगवाया है। हम देखना चाहते हैं कि किस तरह की आपने माफी मांगी है। माफी का कोई मतलब होता है। कभी-कभी सिर्फ कार्रवाई से बचने के लिए कोई मगरमच्छ के आंसू भी बहाता है। हम देखेंगे कि आपकी कौन सी माफी है? जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि किस तरह की टिप्पणी आपने की। पूरी तरह से बिना सोचे-समझे। आप उस माफी पर जोर दे रहे हैं। आपको ईमानदारी से प्रयास करने से किसने रोका है? ये न्यायालय की अवमानना नहीं है। आप यहां आए हैं इसलिए माफी मांग रहे हैं। ये है आपका रवैया?
जस्टिस सूर्यकांत ने विजय शाह (Vijay Shah) से कहा कि आप एक पब्लिक फिगर हैं, राजनेता हैं। आपको बोलते समय अपने शब्दों का ख्याल रखना चाहिए। हमें यहां आपका वीडियो दिखाना चाहिए। मीडिया वाले वीडियो की गहराई में नहीं जा रहे हैं। आप वहां मंच पर खड़े थे, जहां आपने इस घटिया भाषा का इस्तेमाल किया, बहुत गंदी भाषा। लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि आप रुक गए। ये सेना के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है। हमें बहुत जिम्मेदार होने की जरूरत है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…
PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…
‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश
ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…
भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…
