• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आतंकवाद से लड़ाई में भारत के साथ आया सबसे बड़ा मुस्लिम देश, सौंपे 2 आतंकी

Writer D by Writer D
19/05/2025
in क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Indonesia handed over 2 terrorists to India

Indonesia handed over 2 terrorists to India

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। इस्लामिक स्टेट (Islamic State) के दो आतंकियों तल्हा खान (Terrorist Talha Khan) और अब्दुल्ला फयाज  (Abdullah Fayaz) को NIA ने बीते सप्ताह मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) से गिरफ्तार किया था। इनकी गिरफ्तारी से पता चला है कि वे भारत में हमले की साजिशें रच रहे थे। ये इस्लामिक स्टेट (Islamic State) के स्लीपर सेल के तौर पर ऐक्टिव थे। इन्हें मुंबई में इंडोनेशिया से प्रत्यर्पण के बाद इन्हें लाया गया था। इस पूरे मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि ये दोनों लोग महाराष्ट्र से ही इस्लामिक स्टेट (Islamic State) के स्लीपर सेल (Sleeper Cell) के तौर पर ऐक्टिव थे और फिर इंडोनेशिया भाग गए थे।

दुनिया की सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया (Indonesia) में इ्न्होंने पनाह ले रखी थी, लेकिन भारतीय एजेंसियों की सक्रियता से ये फंस गए। इसके अलावा इंडोनेशिया (Indonesia) ने भी आतंकवाद से लड़ाई में साथ देने का वादा भारत से निभाया। इंडोनेशिया (Indonesia) की ओर से यह बड़ी मदद ऐसे समय में की गई है, जब पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack)  के बाद से भारत का पाकिस्तान के साथ तनाव चल रहा है। यही नहीं कुछ दिनों तक तो युद्ध जैसे हालात बने रहे। पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) की भी इंडोनेशिया (Indonesia) ने निंदा की थी और आतंक से निपटने में भारत के साथ चलने का संकल्प जताया था। इंडोनेशिया ने उसी वादे पर अमल करते हुए दो आतंकवादी सौंपे हैं। उसने इस्लामिक सहयोग संगठन में भी भारत का पक्ष रखा था। बता दें कि इंडोनेशिया के साथ भारत के पुराने रिश्ते रहे हैं। इसके अलावा सांस्कृतिक तौर पर भी इंडोनेशिया (Indonesia) खुद को भारतीय संस्कृति का अनुयायी बताता रहा है।

प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सम्मान ही सरकार का ध्येय: मुख्यमंत्री

यहां तक कि इसी साल जनवरी में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो (Indonesia’s President Prabowo Subianto) गणतंत्र दिवस परेड में मेहमान के तौर पर आए थे। उनका भारत के बाद पाकिस्तान जाने का भी प्लान था। इस पर भारत ने ऐतराज जताया तो उन्होंने पाकिस्तान जाने का प्लान टाल दिया था। फिर वह भारत में ही ज्यादा दिनों तक रुके रहे। वह भारत में तय कार्यक्रम से भी ज्यादा समय तक रुके रहे। इससे पता चलता है कि इंडोनेशिया (Indonesia) के साथ भारत के संबंधों की क्या गहराई रही है। माना जा रहा है कि इन दो आतंकियों के प्रत्यर्पण के पीछे भारत सरकार के कूटनीतिक प्रयासों की सफलता है। सुबियांतो से हाल ही में इंडोनेशिया में तैनात भारतीय राजदूत ने मुलाकात की थी।

राजदूत की राष्ट्रपति से मुलाकात में बन गई बात?

इस मीटिंग में सुबियांतो ने साफ कहा था कि हम पहलगाम अटैक (Pahalgam  Attack) की निंदा करते हैं। इंडोनेशिया (Indonesia) का इस्लाम आतंकवाद नहीं सिखाता। यही नहीं जनवरी में जब वह भारत आए थे, तब भी पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के सुर में सुर मिलाते हुए आतंकवाद को दुनिया के लिए बड़ा खतरा बताया था। कहा जा रहा है कि इस बार भी जब राजदूत उनसे मिले तो आतंकवाद पर बात हुई और उन्होंने स्लीपर सेल से जुड़े दो लोगों की बात उठाई। यहीं से आतंकी तल्हा खान (Terrorist Talha Khan)और अब्दुल्ला फयाज  (Abdullah Fayaz) के प्रत्यर्पण की पटकथा लिखी गई।

Tags: IndonesiaNational newsNIA
Previous Post

प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सम्मान ही सरकार का ध्येय: मुख्यमंत्री

Next Post

यूपी को मिलेगी भीषण गर्मी और लू से राहत, आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम तेज, यात्रा सीजन में 798 टन कचरा एकत्रित

26/09/2026
Main Slider

गंगोत्री धाम पहुंचे मुख्य सचिव, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भेंट

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
Main Slider

दिल्ली में योगी की अहम मुलाकात, PM मोदी से मिले; नितिन नबीन से भी बैठक

26/09/2026
Next Post
Heavy Rain

यूपी को मिलेगी भीषण गर्मी और लू से राहत, आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट

यह भी पढ़ें

यूपीएसईएसएसबी भर्ती

यूपी में माध्यमिक विद्यालयों में प्रिंसिपल भर्ती प्रक्रिया अभी पूरी होने के आसार नहीं

10/08/2020
CM Dhami

विकास के साथ पर्यावरण संतुलन पर विशेष ध्यान: मुख्यमंत्री

10/10/2024
Azam Khan

अखिलेश ने जो कहा उस पर मैं क्या कह सकता हूं… रिहाई के बाद आजम खान का पहला रिएक्शन

23/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version