24 घण्टे ऑनलाइन

केले से पाएं ग्लोइंग फेस, ऐसे करें इस्तेमाल

ठीक ढंग से खानपान और स्किन का ठीक से रखरखाव न कर पाने के कारण चेहरे की चमक बिल्कुल गायब सी हो जाती है। ऐसे में हम मार्केट से कई तरह के प्रोडक्ट लाकर इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसके यूज से कुछ दिनों बाद नैचुरल निखार भी छिन…

24GhanteOnline
August 12, 2025
2 min read

ठीक ढंग से खानपान और स्किन का ठीक से रखरखाव न कर पाने के कारण चेहरे की चमक बिल्कुल गायब सी हो जाती है। ऐसे में हम मार्केट से कई तरह के प्रोडक्ट लाकर इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसके यूज से कुछ दिनों बाद नैचुरल निखार भी छिन जाता है। लेकिन कुछ चीजें जो आसानी से हमारे घर में आसानी से मिल जाते है उनके इस्तेमाल से चेहरे का निखार बना रहता है।इन मे से एक केला (Banana) है। पका हुआ केला पौष्टिक तत्वों से भरा होता है। इसके अंदर मौजूद बायो न्यूट्रिएंट्स और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स आपकी स्किन के लिए काफी फायदे साबित हो सकता है।

अगली बार जब केला पका हुआ हो तो उसे फेंकने की बजाय चेहरे पर लगाकर ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। जानिए कैसे घर पर बनाएं ये फेसपैक।

केले में भरपूर मात्रा में पोटैशियम और पानी पाया जाता है। जो आपके चेहर को हाइड्रेट करने की कोशिश करता है। इसके अलावा यह ड्राई स्किन से निजात दिलाने के साथ चेहरे में कसाव लाता है। इसके साथ ही झुर्रियों से छुटकारा दिलाता है। वहीं इसमें पाया जाने वाला फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट पिंपल से निजात दिलाने के साथ दाग-धब्बों को खत्म करने में मदद करता है।

केला का फेसपैक (Banana Facepack)  बनाने के लिए सामग्री



  • 1 पका हुआ केल

  • 1 चम्मच एलोवेरा जेल

  • 1 चम्मच नारियल तेल

  • 1 चम्मच शहद


ऐसे करें इस्तेमाल


एक बाउल में इन सभी चीजों को डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे चेहरे पर लगा लें। थोड़ी देर लगा रहने के बाद मसाज करें और साफ पानी से चेहरे को धो लें। सप्ताह में 1-2 बार इसका इस्तेमाल करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…