शुभमन पर BCCI ने लिया एक्शन, लगाया इतने रुपए का जुर्माना
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-35 में गुजरात टाइटन्स (LSG) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 7 विकेट से हरा दिया। गुजरात टाइटन्स की के हीरो जोस बटलर रहे, जिन्होंने नाबाद 97 रन बनाए। बटलर की यादगार पारी के दम पर…
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-35 में गुजरात टाइटन्स (LSG) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 7 विकेट से हरा दिया। गुजरात टाइटन्स की के हीरो जोस बटलर रहे, जिन्होंने नाबाद 97 रन बनाए। बटलर की यादगार पारी के दम पर गुजरात ने 204 रनों के टारगेट को 4 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही गुजरात टाइटन्स पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर आ गई हैं। यह मुकाबला शनिवार (19 अप्रैल) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था।
इस मुकाबले के बाद अब गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) पर भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने एक्शन लिया है। शुभमन गिल पर स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस मुकाबले में सात रन बनाकर रन आउट होने वाले शुभमन गिल उन कप्तानों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन पर इसी तरह का जुर्माना लगाया गया। इस सूची में हार्दिक पंड्या, रियान पराग, अक्षर पटेल, संजू सैमसन, रजत पाटीदार और अक्षर पटेल पहले ही एंट्री कर चुके थे।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने विज्ञप्ति में कहा, 'गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) पर अहमदबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण जुर्माना लगाया गया है।'
विज्ञप्ति में आगे कहा गया है, 'यह आईपीएल की आचार संहिता के धीमी ओवर गति से संबंधित अनुच्छेद 2।22 के तहत उनकी टीम का सीजन का पहला अपराध था, इसलिए शुभमन गिल (Shubman Gill) पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।'
मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद जोस बटलर ने कहा, 'दो अंक पाकर बहुत खुश हूं। यह बल्लेबाजी के लिए शानदार विकेट था, हमारी कोशिश थी कि गेम को डीप तक ले जाएं और अटैकिंग शॉट खेलने के लिए अपने मौके चुनें। हमने इस दौरान कुछ अच्छी पार्टनरशिप की। आपको फिट रहना होगा, प्रेशर और गर्म मौसम में भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा।'
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…
सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा
जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…
एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड
एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…
Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…
