24 घण्टे ऑनलाइन

पहलगाम आतंकी हमले के बाद BCCI एक्शन मोड में, पाक‍िस्तान संग एश‍िया कप 'होल्ड'

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमलों के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक्शन मोड में है। र‍िपोर्टों के मुताबिक- ऐसा बताया जा रहा है कि BCCI ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल (ICC) को पत्र लिखा है। जहां BCCI ओर…

24GhanteOnline
April 25, 2025
3 min read

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमलों के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक्शन मोड में है। र‍िपोर्टों के मुताबिक- ऐसा बताया जा रहा है कि BCCI ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल (ICC) को पत्र लिखा है।

जहां BCCI ओर से कहा गया है कि वो पाकिस्तान संग मैच नहीं खेलना चाहता है। भारत और पाकिस्तान ने आखिरी बार आईसीसी चैम्प‍ियंस ट्रॉफी 2025 में एक-दूसरे का सामना किया था, जहां रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया था।

क्रिकबज की रिपोर्ट में बताया गया है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि भारत और पाकिस्तान को भविष्य में आईसीसी के ग्लोबल लेवल के इवेंट में एक ही ग्रुप में न रखा जाए। कुल मिलाकर BCCI अब कम से कम आईसीसी इवेंट के ग्रुप चरणों में भारत-पाकिस्तान के बीच आमना-सामना नहीं चाहता है।

हालांकि, दोनों टीमें आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप में भाग लेती नजर आएंगी, जहां पाकिस्तान ने आठ टीमों के टूर्नामेंट के लिए क्वाल‍िफाई किया था, जहां प्रत्येक टीम राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में सभी अन्य टीमों के खिलाफ खेलेंगी।

आईसीसी, पीसीबी और BCCI के बीच एक पुराने समझौते के अनुसार, पाकिस्तान भारत में अपना कोई भी मैच नहीं खेलेगा। मह‍िला वर्ल्ड कप इस साल भारत में होना 26 स‍ितंबर से 2 नवंबर के बीच होना है। जहां भारत की ओर पाकिस्तान के लिए न्यूट्रल वेन्यू अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।

एश‍िया कप पर क्या होगा फैसला?


दूसरी ओर पुरुष आईसीसी टूर्नामेंट 2026 में होगा, तब भारत और श्रीलंका फरवरी और मार्च के बीच टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करेंगे। हालांकि, BCCI की तत्काल चिंता एशिया कप होगी जो सितंबर में भारत की मेजबानी में होने वाला है। इस बावत क्रिकबज ने पहले ही बताया था कि टूर्नामेंट पूरी तरह से न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा, जिसमें दुबई और श्रीलंका संभावित स्थल हैं।

इससे पहले BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भी पुष्टि की थी कि बोर्ड भारत सरकार के फैसले का पालन करेगा। हालांकि, क्रिकबज ने बताया कि बीसीसीआई अधिकारियों ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

LoC पर फायरिंग, उधमपुर-बांदीपोरा में एनकाउंटर; 2 पुलिसकर्मी घायल


वेबसाइट की ताजा रिपोर्ट में बताया गया है- एश‍ियन क्रिकेट काउंस‍िल (एसीसी) ने एशिया कप के लिए मीडिया अधिकार बेचे हैं, जिसकी कीमत चार एड‍िशन के लिए 170 मिलियन डॉलर (14 खरब रुपए) है - एक अनौपचारिक समझौते के आधार पर कि प्रत्येक एड‍िशन में कम से कम दो भारत-पाकिस्तान मैच होंगे, और अगर दोनों टीमें फाइनल में भिड़ती हैं तो तीसरे मैच की संभावना है। मीडिया अधिकारों का सौदा फ्रंट-या बैक-लोडेड की तुलना में मध्यम-भारी है, जिसका अर्थ है कि 2025 एड‍िशन की कीमत 42।5 मिलियन डॉलर के औसत मूल्य के बजाय लगभग 38 मिलियन डॉलर होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…

सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा

जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…

एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…

Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…