IPL के बीच BCCI ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट की लिस्ट, इन प्लेयर्स की हो गई छुट्टी
IPL 2025 के बीच BCCI ने 2024-25 सीजन (1 अक्टूबर, 2024 से 30 सितंबर, 2025) के लिए टीम इंडिया के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट जारी कर दी है। इस बार कुल 34 खिलाड़ी बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को हासिल करने में कामयाब…
IPL 2025 के बीच BCCI ने 2024-25 सीजन (1 अक्टूबर, 2024 से 30 सितंबर, 2025) के लिए टीम इंडिया के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट जारी कर दी है। इस बार कुल 34 खिलाड़ी बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को हासिल करने में कामयाब रहे हैं। जिसमें कई युवा प्लेयर्स के नाम शामिल हैं। लेकिन बीसीसीआई ने 9 खिलाड़ियों की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट से छुट्टी कर दी है, जो पिछली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने में कामयाब रहे थे। इनमें से एक खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास भी ले चुका है।
9 खिलाड़ी BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से बाहर
BCCI ने इस बार कुल 9 खिलाड़ियों को पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा बनाया है। वहीं, रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा जैसे दिग्गज ग्रेड A+ शामिल किए गए हैं। लेकिन आर अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जितेश शर्मा, केएस भरत, आवेश खान, विजयकुमार वैश्यक, उमरान मलिक, यश दयाल और विदवथ कावेरप्पा को इस बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया गया है। आर अश्विन तो इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, यही वजह है कि वह इस लिस्ट से बाहर हैं।
शार्दुल ठाकुर, केएस भरत और आवेश खान पिछले कुछ समय से टीम इंडिया के लिए नहीं खेले हैं, वह टीम की योजनाओं का भी हिस्सा नहीं हैं, जिसके चलते उनकी भी छुट्टी कर दी गई है। वहीं, जितेश शर्मा को पिछले साल सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला था, लेकिन वह ज्यादा कुछ खास नहीं कर सके, जिसके चलते BCCI ने उन्हें इस बार बाहर कर दिया है।
वहीं, सेलेक्शन कमेटी ने पिछली बार विजयकुमार वैश्यक, उमरान मलिक, यश दयाल और विदवथ कावेरप्पा को फास्ट बॉलिंग कॉन्ट्रैक्ट दिया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया गया है, जिसके चलते ये खिलाड़ी भी बीसीसीआई की लिस्ट से बाहर हो गए हैं।
2024-25 सीजन के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट
ग्रेड A+: रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा।
ग्रेड A: मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत।
ग्रेड B: सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर।
ग्रेड C: रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, नितीश कुमार रेड्डी, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…
सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा
जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…
एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड
एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…
Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…
