24 घण्टे ऑनलाइन

लौह की कमी को दूर करती है ये डिश

शरीर में खून की कमी होने पर अक्सर डॉक्टर मरीज को चुकंदर (Beetroot) खाने की सलाह देते हैं। लेकिन ऐसे भी कई लोग हैं जिन्हें चुकंदर का स्वाद पसंद नहीं होता। ऐसे लोगों को चुकंदर के सेहत से जुड़े फायदों का लाभ उठाने के लिए…

24GhanteOnline
June 24, 2026
2 min read

शरीर में खून की कमी होने पर अक्सर डॉक्टर मरीज को चुकंदर (Beetroot) खाने की सलाह देते हैं। लेकिन ऐसे भी कई लोग हैं जिन्हें चुकंदर का स्वाद पसंद नहीं होता। ऐसे लोगों को चुकंदर के सेहत से जुड़े फायदों का लाभ उठाने के लिए इसका हलवा खाना चाहिए। चुकंदर का हलवा (Beetroot Pudding) एक स्वादिष्ट डिश है जो सेहत से भरपूर भी है। खास बात यह है कि पोषक तत्वों से भरा यह बीटरूट हलवा बनाने में भी बहुत आसान है।

सामग्री-



  • 500 ग्राम चकुंदर

  • 180 ग्राम चीनी

  • 500 ग्राम दूध

  • 3 ग्राम इलाइची पाउडर

  • 30 ग्राम बादाम

  • 50 ग्राम काजू

  • 60 ग्राम घी

  • 100 ग्राम खोया


चुकंदर का हलवा (Beetroot pudding) बनाने का आसान तरीका-


चुकंदर का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में एक बड़ा चम्मच घी गर्म करके इसमें कद्दूकस किया हुआ चकुंदर डालकर उसे धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक इसमें से कच्चे पन की महक न निकल जाए।

इसके बाद अब इसमें दूध डालकर धीमी आंच पर पकाते हुए बीच बीच में चलाते रहें। दूध को तब तक पकाते रहें जब तक चकुंदर नरम न हो जाएं और इसमें से दूध पूरी तरह से न सूख जाएं।

अब इसमें चीनी, खोया डालकर चकुंदर के साथ अच्छी तरह मिलाएं। अब इसमें इलाइची पाउडर और बचा हुआ घी डालकर इसे धीमी आंच पर कुछ देर और पकाएं। अब हलवे को काजू और भूने हुए बादाम डालकर गार्निश करके गर्मा-गर्म सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…