गर्मियों में ऑयली स्किन पर इन फेस पैक से आएगा नेचुरल निखार
ऑयली स्किन वाले लोगों को अपनी त्वचा का ख्याल रखना बेहद जरुरी होता हैं। तैलीय त्वचा वाले लोग ब्यूटी प्रॉडक्ट का आंख बंद करके इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं, क्योंकि ये फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं। लिहाजा ऐसे लोगों…
ऑयली स्किन वाले लोगों को अपनी त्वचा का ख्याल रखना बेहद जरुरी होता हैं। तैलीय त्वचा वाले लोग ब्यूटी प्रॉडक्ट का आंख बंद करके इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं, क्योंकि ये फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं। लिहाजा ऐसे लोगों को कुछ भी इस्तेमाल करने से पहले काफी सोच-विचार करना पड़ता है। अगर आपकी त्वचा भी ऑयली है तो हम यहां आपको कुछ घरेलू फेस पैक (Face Pack) के बारे में बता रहे हैं, जिनका इस्तेमाल करने से चेहरे पर बिना साइड इफेक्सट के नेचुरल निखार आएगा...
नीम फेस पैक (Face Pack)
- आपको नीम की पत्तियां धोकर पीस लें।
- इसके बाद इसमें नीबू का रस मिला लें।
- हफ्ते में तीन से चार बार इसे लगा सकते हैं।
- इससे चेहरे के दाग-धब्बे दूर जो जाएंगे।
- इसके साथ ही आपके चेहरे पर निखार भी आयेगा।
मसूर दाल फेस पैक (Face Pack)
- 2 चम्मच मसूर की दाल लें
- अब इसमें एक चम्मच दही व गुलाब जल मिलाएं।
- इस पैक को अच्छे से मिक्स करने के बाद चेहरे पर लगाएं।
- यह ऑयली स्किन की समस्या को दूर करेगा
- इससे स्किन भी ज्यादा सॉफ्ट बन जाएगी।
खीरे का फेस पैक (Face Pack)
- सबसे पहले खीरे को कद्द्कस कर लें।
- उसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं।
- इस मिक्स को फ्रिज में रख दें और ठंडा हो जाने पर चेहरे पर लगाएं।
- आप चाहें तो इसे आइस ट्रे में भी डाल सकती हैं।
- साथ ही क्यूब्ज से चेहरे की मसाज कर सकती है।
- ये दोनो तरीके आपको ऑयली स्किन से छुटकारा दिलाएंगे।
- इस फेस पैक को हफ्ते में 3 दिन लगा सकते हैं।
मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का फेस पैक (Face Pack)
- मास्क तैयार करने के लिए, एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में दो चम्मच गुलाब जल मिलाएं।
- इन दोनों सामग्रियों को एक साथ मिलाएं, जब तक कि कोई गांठ न रह जाए।
- इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। फेस मास्क को धोने के लिए गर्म पानी का उपयोग करें।
- मुल्तानी मिट्टी प्राकृतिक स्किनकेयर का एक अभिन्न अंग है।
- गुलाब जल, त्वचा पर शांत प्रभाव डालता है। यह मुंहासे और जलन को शांत कर सकता है।
बेसन, नींबू और दूध का फेस पैक (Face Pack)
- फेस मास्क तैयार करने के लिए एक चम्मच दूध और 1/2 चम्मच नींबू के साथ एक चम्मच बेसन मिलाएं।
- इस तैयार पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं।
- फेस मास्क को सूखने दें और ठंडे पानी का उपयोग करके इसे धो लें।
- बेसन में एक्सफोलिएटिंग गुण होते हैं जो त्वचा से मृत त्वचा कोशिकाओं और अन्य अशुद्धियों को हटाते हैं।
- नींबू, जिसमें विटामिन C होता है, न केवल त्वचा को एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करता है, बल्कि इसकी एसिडिक प्रकृति भी त्वचा की सतह से तेल को खत्म करने में मदद कर सकती है।
- दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो फेस मास्क के एक्सफ़ोलीएटिंग गुणों को जोड़ सकता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
