24 घण्टे ऑनलाइन

कुंदरु का अचार सेहत के लिए होता है फायदेमंद, नोट करें रेसिपी

कुंदरू का अचार (Kundru Pickle) बनाने की सामग्री : कुंदरू- 250 नमक - 1.25 छोटी चम्मच (1 छोटी चम्मच से थोडा़ ज्यादा) सिरका - 2 टेबल स्पून सरसों का तेल - ¼ कप हींग – 2 से 3 पिंच लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर -…

24GhanteOnline
January 16, 2025
2 min read

कुंदरू का अचार (Kundru Pickle) बनाने की सामग्री :

कुंदरू- 250

नमक - 1.25 छोटी चम्मच (1 छोटी चम्मच से थोडा़ ज्यादा)

सिरका - 2 टेबल स्पून

सरसों का तेल - ¼ कप

हींग – 2 से 3 पिंच

लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच

हल्दी पाउडर - ½ छोटी चम्मच

पीली सरसों - 2 छोटी चम्मच

सौंफ - 2 छोटी चम्मच

मेथी दाना - 2 छोटी चम्मच

कुंदरू का अचार (Kundru Pickle) बनाने की विधि :


>> प्रत्येक कुंदरू का डंठल काटकर हटा दीजिए और इन्हें लंबाई में चार भाग करते हुए काट लीजिए. किसी प्याले में कुंदरू के साथ नमक डालकर मिक्स कर दीजिए और प्याले को बंद करके धूप में 3 से 4 घंटे रख दीजिए ताकि इनमें से जूस निकल आए.

>> 4 घंटे बाद, कुंदरू को अच्छे से मिक्स कर लीजिए और फिर, कुंदरू को प्याले पर रखी हुई छलनी में डालकर जूस छान लीजिए.इसके बाद, अचार के लिए मसाले तैयार कर लीजिए. गैस जलाकर पैन गरम कीजिए.

>> गरम पैन में मेथी दाने, सौंफ और राई के दाने डालकर 1 से 2 मिनिट लगातार चलाते हुए बिल्कुल हल्का सा भून लीजिए ताकि इनकी नमी खत्म हो जाए.

>> मसालों को भूनते समय आंच धीमी ही रखिए. मसालों के भुन जाने पर गैस बंद कर दीजिए और मसाले को एक प्याले में निकाल लीजिए ताकि ये जल्दी से ठंडे हो जाएं.

>> मसालों के ठंडा होने के बाद, इन्हें मिक्सर जार में डालकर दरदरा पीस लीजिए. इसके बाद गैस पर पैन गरम कीजिए और इसमें तेल डाल दीजिए.

>> तेल को अच्छे से गरम कर लीजिए. फिर, गैस बंद कर दीजिए और जूस निकले हुए कुंदरू के टुकड़े गरमागरम तेल में डाल दीजिए.

>> इसके बाद, दरदरे कुटे मसाले, हींग, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक डाल दीजिए. सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलने तक मिक्स कर लीजिए.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…