24 घण्टे ऑनलाइन

बेसन भुर्जी बढ़ाएगी शाम की चाय का मजा, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

कई बार समझ में नहीं आता कि चाय के साथ स्नैक्स में क्या बनाया जाए। इस समस्या को दूर करने के लिए आज हम पेश कर रहे हैं बेसन भुर्जी (Besan Bhurji) की रेसिपी। यह बनाने में आसान है और स्नैक्स के लिए अच्छा ऑप्शन है। आइए जानते…

24GhanteOnline
March 3, 2026
2 min read
बेसन भुर्जी बढ़ाएगी शाम की चाय का मजा, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

कई बार समझ में नहीं आता कि चाय के साथ स्नैक्स में क्या बनाया जाए। इस समस्या को दूर करने के लिए आज हम पेश कर रहे हैं बेसन भुर्जी (Besan Bhurji) की रेसिपी। यह बनाने में आसान है और स्नैक्स के लिए अच्छा ऑप्शन है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी :

बेसन भुर्जी (Besan Bhurji) बनाने के लिए सामग्री :


बेसन के घोल के लिए-
बेसन- 1 कप
अलसी के बीज का पाउडर- 1 चम्मच
दही- 2 चम्मच

सब्जियों के लिए-


जीरा- 1 चम्मच
बारीक कटा प्याज- 1
बारीक कटी शिमला मिर्च- 1
कटा हुआ मशरूम- 1 कप
बारीक कटी मिर्च- 2
हल्दी पाउडर-1/4 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
जीरा पाउडर- 1 चम्मच
नमक-  स्वादानुसार
तेल- 2 चम्मच
धनिया पत्ती- गार्निशिंग के लिए

बेसन भुर्जी (Besan Bhurji) बनाने की विधि : 


एक बरतन में बेसन, दही और अलसी का पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। आवश्यकतानुसार पानी डालकर मिलाएं और बेसन का घोल तैयार कर लें। नॉनस्टिक पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें। जब जीरा चटकने लगे तो पैन में प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। मिर्च व अन्य सब्जियां डालकर मिलाएं। मसाले डालकर मिलाएं और पांच से छह मिनट तक भूनें।

अब धीरे-धीरे बेसन वाला मिश्रण पैन में डालें। धीमी आंच पर लगभग पांच मिनट पकाएं। जब बेसन वाला मिश्रण किनारों से पकने लगे तो धीरे-धीरे सब्जी व बेसन के मिश्रण को मिलाना शुरू करें। ध्यान रहे कि सब्जियां पूरी तरह से गल न जाएं।

जब भुर्जी का रंग सुनहरा होने लगे तो पैन में नमक व धनिया पत्ती डालकर मिलाएं। दो-तीन मिनट बाद गैस बंद कर दें। इस भुर्जी को ब्रेड टोस्ट के साथ नाश्ते में सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…