24 घण्टे ऑनलाइन

इस डिश से खिल जाएगा आपका नाश्ता, स्वाद दीवाना बना देगा

कहा जाता है कि अगर दिन की शुरुआत अच्छी हो जाए तो पूरा दिन अच्छा गुजरता है। ऐसे में अगर नाश्ते में गरमा गरम बेसन की कचौड़ी मिल जाए तो क्या कहने। कचौड़ी चाहे जिस चीज से बनाई जाए, वे बेहद स्वादिष्ट होती हैं। इनका जायका किसी…

24GhanteOnline
June 23, 2026
2 min read

कहा जाता है कि अगर दिन की शुरुआत अच्छी हो जाए तो पूरा दिन अच्छा गुजरता है। ऐसे में अगर नाश्ते में गरमा गरम बेसन की कचौड़ी मिल जाए तो क्या कहने। कचौड़ी चाहे जिस चीज से बनाई जाए, वे बेहद स्वादिष्ट होती हैं। इनका जायका किसी को भी अपना बनाने की क्षमता रखता है। कचौड़ी हमारे देश के सर्वाधिक लोकप्रिय पकवानों में से एक है। हर राज्य में इसका स्वाद पहुंच चुका है। आज हम आपको बेसन की कचौड़ी (Besan ki Kachori) बनाना बताएंगे। हमारे द्वारा बताई गई रेसिपी को फॉलो करने से आपको इसे बनाने में जरा भी जोर नहीं आएगा।

बेसन की कचौड़ी (Besan ki Kachori) बनाने की सामग्री


1 कप मैदा
1/4 कप बेसन
1/2 टी स्पून हींग
1/2 टी स्पून जीरा
1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर
1/2 टी स्पून धनिया पाउडर
1/2 टी स्पून अमचूर पाउडर
1/2 टी स्पून गरम मसाला पाउडर
सौंफ (दरदरी पिसी हुई)
काला नमक
लाल मिर्च पाउडर
2 टेबल स्पून गुनगुना तेल (मोयन के लिए)
नमक स्वादानुसार
तलने के लिए घी

बेसन की कचौड़ी (Besan ki Kachori) बनाने की  विधि


- सबसे पहले मैदा, नमक, गुनगुना तेल और आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर उससे आटा गूंथकर 10 मिनट के लिए ढककर अलग रख दें।
- अब कड़ाही में तेल गरम करके हींग, जीरा और हल्दी डालें।
- बेसन मिलाकर धीमी आंच पर गुलाबी होने तक भून लें।
- सारे पाउडर मसाले मिलाकर 1 मिनट तक भूनें।
- गूंथे हुए मैदे की छोटी-छोटी लोइयां लेकर 1 टी स्पून बेसन वाली स्टफिंग भरकर अच्छी तरह से बंद करके कचौड़ी बनाएं।
- कड़ाही में तेल गरम करके धीमी आंच पर कचौडियों को सुनहरा होने तक तल लें।
- तैयार है बेसन कचौड़ी (Besan ki Kachori) । इसे मीठी, हरी चटनी या फिर आलू की गरमागरम सब्जी के साथ सर्व कर सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…