24 घण्टे ऑनलाइन

Expired ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स को ऐसे करें रियूज

खुद को खूबसूरत और स्टाइलिश बनाए रखने की चाह हर लड़की के दिल में होती है। उसकी इस चाहत को पूरा करके खूबसूरती को निखारने का काम करता है मेकअप (Makeup)। लेकिन कई बार जरूरत से ज्यादा बिजी रहने या फिर मौका ना मिल पाने की वजह…

24GhanteOnline
February 17, 2026
2 min read

खुद को खूबसूरत और स्टाइलिश बनाए रखने की चाह हर लड़की के दिल में होती है। उसकी इस चाहत को पूरा करके खूबसूरती को निखारने का काम करता है मेकअप (Makeup)। लेकिन कई बार जरूरत से ज्यादा बिजी रहने या फिर मौका ना मिल पाने की वजह से, मेकअप प्रोडक्ट्स रखे-रखे ही एक्‍सपायर हो जाते हैं। ऐसे में इन महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स (Beauty Products) को बिना यूज किए ही फेंकना किसी भी महिला के लिए तकलीफदेह हो सकता है। अगर आप पहले से ही एक्सपायरी हुए इन महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को बिना किसी साइड इफेक्ट्स के दोबारा इस्तेमाल में लाना चाहती हैं तो अपनाएं ये टिप्स।

पुराने मेकअप (Expired Makeup) का नया इस्तेमाल


1 एक्सपायर्ड लिपस्टिक से टिंडेड लिप बाम बनाया जा सकता है। लिपस्टिक को कटोरी में निकालें और उसे गर्म पानी में कुछ देर रखें। लिपस्टिक पिघल जाएगी और सारे बैक्टीरिया खत्म हो जाएंगे। अब इसमें वैसलीन मिलाएं। छोटी डिबिया में डालकर फ्रिज में रखें। लिप बाम तैयार है।

2 पुराने हो चुके लिप बाम का उपयोग नाखून के आसपास की रूखी त्वचा को पोषण देने के लिए करें। एड़ियों को मुलायम बनाने के लिए भी आप इनका इस्तेमाल कर सकती हैं। पुराने लिप बाम से आप अपने जूतों को भी चमका सकती हैं।

3 आईशैडो की उम्र एक से डेढ़ साल होती है। एक्सपायर्ड आईशैडो को नेल पॉलिश में डालकर नेल पॉलिश का नया शेड आसानी से बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए क्लियर नेल पॉलिश लें और इसमें आईशैडो पिग्मेंट डालकर मिलाएं और इस्तेमाल करें।

4 मस्कारा को छह से आठ महीने के अंदर इस्तेमाल कर लेना चाहिए क्योंकि ये जल्दी एक्सपायर होता है, लेकिन एक्सपायर होने के बाद इसे फेंके नहीं। आईब्रो अगर ग्रे हो रहे हों तो उन्हें कलर करने में मस्कारा का उपयोग करें।

5 फेस ऑयल काफी महंगे आते हैं। अगर आपका फेस ऑयल एक्सपायर हो चुका है, तो इसे आप बिना किसी चिंता के अपने शरीर पर लगा सकती हैं। फेस ऑयल में चीनी मिलाकर उसका इस्तेमाल बॉडी स्क्रब के रूप में भी आसानी से किया जा सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…