नायब सिंह ने भोपाल सिंह खदरी को सौंपी अहम जिम्मेदारी, CM के विशेष शिकायत निवारण अधिकारी
यमुनानगर। हरियाणा सरकार ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) के पूर्व अध्यक्ष एवं यमुनानगर जिले के गांव खदरी निवासी भोपाल सिंह खदरी (Bhopal Singh Khadri) को मुख्यमंत्री का विशेष शिकायत निवारण अधिकारी नियुक्त किया है।…

यमुनानगर। हरियाणा सरकार ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) के पूर्व अध्यक्ष एवं यमुनानगर जिले के गांव खदरी निवासी भोपाल सिंह खदरी (Bhopal Singh Khadri) को मुख्यमंत्री का विशेष शिकायत निवारण अधिकारी नियुक्त किया है। इस संबंध में हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा 12 जुलाई को नियुक्ति आदेश जारी किया गया।
जारी आदेश के अनुसार, भोपाल सिंह खदरी की नियुक्ति अस्थायी आधार पर की गई है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि वह इस पद पर तब तक कार्यरत रहेंगे, जब तक मुख्यमंत्री उन्हें इस दायित्व पर बनाए रखना उचित समझेंगे। उनके वेतन, भत्तों तथा सेवा संबंधी अन्य शर्तों की जानकारी अलग से जारी की जाएगी। भोपाल सिंह खदरी इससे पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें 23 मार्च 2021 को आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल 23 मार्च 2024 तक निर्धारित था, लेकिन उन्होंने कार्यकाल पूरा होने से पहले 15 मार्च 2024 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। बाद में सरकार ने हिम्मत सिंह को आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया।
प्रशासनिक और संगठनात्मक अनुभव के कारण भोपाल सिंह खदरी लंबे समय से भाजपा नेतृत्व के भरोसेमंद चेहरों में गिने जाते हैं। वह दिवंगत भाजपा सांसद रतनलाल कटारिया के राजनीतिक सचिव भी रह चुके हैं। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ भी उन्होंने निकटता से कार्य किया है। साधारण किसान परिवार से आने वाले भोपाल सिंह खदरी ने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत गांव के सरपंच के रूप में की थी।
इसके बाद वह हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य बने और बाद में आयोग के अध्यक्ष पद तक पहुंचे। उन्होंने स्नातकोत्तर (एमए) के साथ एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। अब मुख्यमंत्री के विशेष शिकायत निवारण अधिकारी के रूप में उन्हें प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गाजियाबाद में विद्या भारती द्वारा आयोजित 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह-2026 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट…
अजीत डोभाल पर राहुल की टिप्पणी से भड़के धामी, कांग्रेस को दी नसीहत
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर कांग्रेस को घेरा है। एक जनसभा में धामी ने कहा कि अजीत डोभाल ने अपना पूरा जीवन देश की सुरक्षा…
जोधपुर से भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, गहलोत पर भी साधा निशाना
जोधपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में जोधपुर के गांधी मैदान में भारतीय जनता पार्टी का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री के गांधी मैदान पहुंचने पर भाजपा नेताओं…
CM Dhami ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मिनी स्टेडियम, ननूरखेड़ा, देहरादून में आयोजित खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री…
