24 घण्टे ऑनलाइन

इंडिगो विमान से टकराया पक्षी, पायलट की सूझबूझ से बची 272 यात्रियों की जान

नागपुर से कोलकाता जा रहे Indigo के विमान की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। दरअसल, विमान पक्षी से टकरा गया था इसी के बाद पायलट ने नागपुर में आपातकालीन लैंडिंग कराई। घटना के समय विमान में 272 यात्री सवार थे। हवा में एक…

24GhanteOnline
September 2, 2025
1 min read

नागपुर से कोलकाता जा रहे Indigo के विमान की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। दरअसल, विमान पक्षी से टकरा गया था इसी के बाद पायलट ने नागपुर में आपातकालीन लैंडिंग कराई। घटना के समय विमान में 272 यात्री सवार थे। हवा में एक पक्षी से टकराने की वजह से विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पायलट की समय पर की गई कार्रवाई की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं। किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

Indigo विमान के पक्षी से टकराने के बाद वो लड़खड़ाने लगा। इसी के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। सभी लोग घबरा गए और दहशत में आ गए। लोगों से शांत रहने की अपील की गई। पायलट ने अपनी सूझ-बूझ का इस्तेमाल करके फौरन सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई।

Indigo विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद अब सीनियर एयरपोर्ट डायरेक्टर आबिद रूही का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, इंडिगो की नागपुर-कोलकाता उड़ान संख्या 6E812 पर पक्षी के टकराने की आशंका है। हम घटना की जांच कर रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…