24 घण्टे ऑनलाइन

BJP ने राज्यसभा चुनाव में उतारे 3 उम्मीदवार, नाम सुनकर हो जाएंगे हैरान

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की चार राज्यसभा की सीटों पर चुनाव होने वाला हैं, जिसके लिए राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा (BJP) ने रविवार को 24 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिए अपनी जम्मू-कश्मीर इकाई के…

24GhanteOnline
October 12, 2025
2 min read

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की चार राज्यसभा की सीटों पर चुनाव होने वाला हैं, जिसके लिए राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा (BJP) ने रविवार को 24 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिए अपनी जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष सतपाल शर्मा सहित तीन उम्मीदवारों का ऐलान किया।

सतपाल शर्मा के दो अन्य उम्मीदवार गुलाम मोहम्मद मीर और राकेश महाजन हैं। चुनाव आयोग ने चार सीटों के लिए तीन अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की हैं। विधानसभा में अपनी संख्या के आधार पर नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन को तीन सीटों पर बढ़त हासिल है, जबकि बीजेपी को एक सीट पर बढ़त हासिल है। लेकिन बीजेपी की नजर तीन सीटों पर हैं।

बीजेपी (BJP) बढ़ाएगी चुनावों का रोमांच


चुनाव में जोर लगाने के भाजपा (BJP) के फैसले से चुनाव में और भी रोमांच पैदा होगा, क्योंकि उम्मीद है कि वह अपने उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाने हेतु अन्य दलों के विधायकों को लुभाने की गहन कवायद शुरू करेगी। जिसके बाद कांग्रेस और NC ने अपने विधायकों पर नजर बनानी शुरू कर दी है।

जम्मू-कश्मीर में सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस ने शुक्रवार को 24 अक्टूबर को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अपने तीन उम्मीदवारों के नामों की ऐलान किया है और कहा था कि चौथी सीट के लिए कांग्रेस के साथ बातचीत चल रही है।

सीटों का समीकरण


90 सदस्यीय जम्मू-कश्मीर विधानसभा में, NC के 41 विधायक हैं, उसके बाद बीजेपी के 28, कांग्रेस के 6, पीडीपी के 3, माकपा, जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस और आम आदमी पार्टी के 1-1 और 7 निर्दलीय विधायक हैं। इस समय दो सीटें खाली हैं। राज्यसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस दो सीटें आसानी से जीत सकती है, लेकिन अन्य दो सीटों के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस और बीजेपी के बीच मुकाबला है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई’, निधि राजदान संग शादी के बाद बोले उमर अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर निधि राजदान के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए इस बात की आधिकारिक…

IAS प्रिंस कुमार को मिली नई कमान, अमरनाथ श्राइन बोर्ड में नियुक्ति

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी प्रिंस कुमार(IAS Prince Kumar) को नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Additional CEO)…

बडगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मूसा ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

बडगाम। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात बडगाम जिले के गुरवटकालान इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया। उसकी पहचान सुलेमान शाह उर्फ मूसा के रूप…

श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, पार्किंग के दौरान खंभे से टकराया यात्रियों से भरा इंडिगो विमान

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब यात्रियों से भरा इंडिगो (IndiGo) विमान पार्किंग के दौरान विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (VDGS) के खंभे से टकरा गया। राहत की बात यह…