IAS प्रिंस कुमार को मिली नई कमान, अमरनाथ श्राइन बोर्ड में नियुक्ति
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी प्रिंस कुमार(IAS Prince Kumar) को नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Additional CEO)…

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी प्रिंस कुमार(IAS Prince Kumar) को नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Additional CEO) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है और अगले आदेश तक जारी रहेगी। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के ऑल इंडिया सर्विसेज सेक्शन की ओर से बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किया गया।
आदेश के मुताबिक, 2023 बैच के AGMUT कैडर के IAS अधिकारी प्रिंस कुमार इससे पहले श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) के पद पर तैनात थे। अब उन्हें इस पद से स्थानांतरित कर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
श्राइन बोर्ड के प्रशासनिक कार्यों में निभाएंगे भूमिका
यह आदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल की ओर से जारी किया गया है। नई नियुक्ति के बाद प्रिंस कुमार श्राइन बोर्ड के प्रशासनिक कामकाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनके कार्यभार से संबंधित विस्तृत जिम्मेदारियां और आगे के निर्देश प्रशासनिक आदेशों के अनुसार तय होंगे।
श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड अमरनाथ यात्रा के प्रबंधन और उससे जुड़े विभिन्न कार्यों की देखरेख करता है। ऐसे में अतिरिक्त CEO का पद बोर्ड के प्रशासनिक संचालन के लिहाज से अहम माना जाता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई’, निधि राजदान संग शादी के बाद बोले उमर अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर निधि राजदान के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए इस बात की आधिकारिक…
बडगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मूसा ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
बडगाम। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात बडगाम जिले के गुरवटकालान इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया। उसकी पहचान सुलेमान शाह उर्फ मूसा के रूप…
श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, पार्किंग के दौरान खंभे से टकराया यात्रियों से भरा इंडिगो विमान
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब यात्रियों से भरा इंडिगो (IndiGo) विमान पार्किंग के दौरान विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (VDGS) के खंभे से टकरा गया। राहत की बात यह…
उमर का दो टूक संदेश- कश्मीर का हल दिल्ली में, वॉशिंगटन में नहीं
श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने बुधवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर से जुड़े मुद्दों को केंद्र सरकार को सुलझाना है न कि वॉशिंगटन को। उन्होंने यूएस राजदूत के साथ होने वाली बैठक में कोई शिकायत न करने की…
