24 घण्टे ऑनलाइन

उमर का दो टूक संदेश- कश्मीर का हल दिल्ली में, वॉशिंगटन में नहीं

श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने बुधवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर से जुड़े मुद्दों को केंद्र सरकार को सुलझाना है न कि वॉशिंगटन को। उन्होंने यूएस राजदूत के साथ होने वाली बैठक में कोई शिकायत न करने की…

24GhanteOnline
August 19, 2026
2 min read
उमर का दो टूक संदेश- कश्मीर का हल दिल्ली में, वॉशिंगटन में नहीं

श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने बुधवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर से जुड़े मुद्दों को केंद्र सरकार को सुलझाना है न कि वॉशिंगटन को। उन्होंने यूएस राजदूत के साथ होने वाली बैठक में कोई शिकायत न करने की बात कही।

यूएस दूत सर्जियो गोर आज जम्मू-कश्मीर की अपनी पहली यात्रा पर हैं। श्रीनगर में उनकी उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात तय है।

श्रीनगर में मीडिया से बात करते हुए उमर ने कहा कि वह यूएस दूत के साथ जम्मू-कश्मीर और क्षेत्र के हालात पर चर्चा करेंगे लेकिन न तो कोई शिकायत करेंगे और न ही उनसे मुद्दों का समाधान मांगेंगे। उन्होंने कहा कि राजदूत के साथ यह बैठक लंबे समय बाद हो रही है और वह इस बातचीत के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि `मैं उनकी बात ज़्यादा सुनना पसंद करूंगा लेकिन वह भी सुनने आ रहे हैं। देखते हैं किस तरह की चर्चा होती है।'

मुख्यमंत्री ने सुबह-सुबह श्रीनगर का दौरा किया और इस दौरान कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का जायज़ा लिया। उन्होंने कहा कि ज़्यादातर प्रोजेक्ट्स संतोषजनक ढंग से आगे बढ़ रहे हैं जबकि कुछ को प्रशासन की ओर से अतिरिक्त बढ़ावा देने की ज़रूरत है।

इस बीच, भाजपा द्वारा नियुक्तियों में भ्रष्टाचार के आरोपों पर उमर ने कहा कि पुलिस, क्राइम ब्रांच और एंटी-करप्शन ब्यूरो उनके नियंत्रण में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर सच में भ्रष्टाचार हुआ है तो जांच होनी चाहिए, मामला दर्ज किया जाना चाहिए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई’, निधि राजदान संग शादी के बाद बोले उमर अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर निधि राजदान के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए इस बात की आधिकारिक…

IAS प्रिंस कुमार को मिली नई कमान, अमरनाथ श्राइन बोर्ड में नियुक्ति

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी प्रिंस कुमार(IAS Prince Kumar) को नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Additional CEO)…

बडगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मूसा ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

बडगाम। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात बडगाम जिले के गुरवटकालान इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया। उसकी पहचान सुलेमान शाह उर्फ मूसा के रूप…

श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, पार्किंग के दौरान खंभे से टकराया यात्रियों से भरा इंडिगो विमान

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब यात्रियों से भरा इंडिगो (IndiGo) विमान पार्किंग के दौरान विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (VDGS) के खंभे से टकरा गया। राहत की बात यह…