24 घण्टे ऑनलाइन

विकास और सुशासन की गारंटी है भाजपाः सीएम धामी

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मुनि की रेती नगर पालिका परिषद से भाजपा प्रत्याशी बीना जोशी और तपोवन नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी विनीता बिष्ट के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया।…

24GhanteOnline
January 15, 2025
2 min read

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मुनि की रेती नगर पालिका परिषद से भाजपा प्रत्याशी बीना जोशी और तपोवन नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी विनीता बिष्ट के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि भाजपा का दूसरा नाम विकास की गारंटी है। मुनि की रेती, तपोवन और ऋषिकेश का क्षेत्र प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा है और यहां के विकास के लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर कार्य कर रहे हैं। आम जनता के सहयोग से उत्तराखंड यूसीसी (समान नागरिक संहिता) लागू करने वाला पहला राज्य बन गया है। देवभूमि उत्तराखंड से निकली समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की गंगोत्री अब पूरे देश को लाभान्वित करेगी, जिससे समाज में समानता और न्याय सुनिश्चित होगा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि भाजपा की सरकार ने हमेशा हर वर्ग के लोगों की भलाई के लिए काम किया है, जबकि कांग्रेस सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सनातन धर्म का अपमान किया है और तुष्टिकरण की राजनीति के तहत ही कांग्रेस ने राम के अस्तित्व को भी मानने से मना कर दिया।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कांग्रेस की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह पार्टी सिर्फ वोट हासिल करने के लिए झूठ बोलती है और राष्ट्रहित के मामलों पर कभी सच्चाई से काम नहीं करती।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने जनता से आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी कांग्रेस और उनके समर्थकों से यह सवाल करें कि वे आपके क्षेत्र का विकास कैसे करेंगे? उनका कोई जवाब नहीं होगा, क्योंकि भाजपा की सरकार ही विकास और सुशासन की गारंटी है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि आप अपना मत देकर वोट खराब मत कीजिए और भाजपा के उम्मीदवारों को समर्थन देकर कमल का फूल खिलाइए। हम जो योजनाएं शुरू करते हैं, उन्हें पूरा भी करते हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, संदीप गुप्ता, योगेश राणा, मदन सिंह रावल, राजेंद्र सिंह भंडारी, रोशन लाल सेमवाल, विनोद कुकरेती, रोशन रतूड़ी, प्रेम दत्त, रविंद्र भट्ट समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…

13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर

देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…

ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति

देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना…

उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में…