24 घण्टे ऑनलाइन

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की बड़ी रणनीति, हारी हुई सीटों पर विशेष ध्यान

आगामी विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Assembly Elections) के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के हर सांसद, मंत्री, विधायक को एक-एक विधानसभा में 24 घंटे के प्रवास का कार्यक्रम तय किया है। बुधवार को दिल्ली में हुई बैठक…

24GhanteOnline
June 4, 2026
2 min read

आगामी विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Assembly Elections) के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के हर सांसद, मंत्री, विधायक को एक-एक विधानसभा में 24 घंटे के प्रवास का कार्यक्रम तय किया है। बुधवार को दिल्ली में हुई बैठक में इस पर मुहर लगी। इस दौरान ये भी तय हुआ कि कोर कमेटी के सभी 17 सदस्यों को 23 हारी हुई विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

पिछले दिनों राज्य में हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे के बाद कार्यक्रमों का असर नजर आने लगा है। बुधवार को दिल्ली में हुई बैठक में पार्टी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी शामिल हुए। बैठक में उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई।

भाजपा के प्रदेश में 2835 शक्ति केंद्र


तय हुआ कि कोर कमेटी के 17 सदस्य जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री (CM Dhami) से लेकर सांसद तक शामिल हैं, 23 हारी हुई सीटों पर 24 घंटे का प्रवास करेंगे। इसके अलावा बाकी सीटों पर मंत्री, विधायकों को प्रवास करना है। कुछ सांसदों को दो से तीन सीटों की जिम्मेदारी दी जाएगी।

प्रवास के दौरान स्वच्छता और वृक्षारोपण के दो कार्यक्रम अनिवार्य होंगे। वहीं, शक्ति केंद्रों की बैठक में उनको शामिल होना होगा। भाजपा के प्रदेश में 2835 शक्ति केंद्र हैं। भाजपा में शक्ति केंद्र संगठनात्मक ढांचे की एक महत्वपूर्ण इकाई है।

यह मूल रूप से तीन से पांच मतदान केंद्रों का एक समूह है जो यह मंडल और बूथ स्तर के बीच एक सेतु का काम करता है। इससे जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूती मिलने के साथ ही चुनाव प्रबंधन भी प्रभावी होगा। सभी प्रवास की रिपोर्ट संगठन में भेजनी होगी।
फिलहाल महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष को

भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने महामंत्री संगठन अजय कुमार को यहां से राजस्थान भेज दिया था। अब उनकी कुर्सी खाली है। फिलहाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को केंद्रीय नेतृत्व ने महामंत्री संगठन का भी प्रभार सौंप दिया है। बतौर महामंत्री भी वे संगठनात्मक गतिविधियों का संचालन करेंगे।

पांच को वृक्षारोपण अभियान


भारतीय जनता पार्टी पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदेशभर में वृक्षारोपण का अभियान चलाएगी। सभी जिलों, मंडल के स्तर तक वृहद अभियान के तहत भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता वृक्षारोपण करेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…

13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर

देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…

ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति

देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना…

उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में…