24 घण्टे ऑनलाइन

बालों की इस समस्या को दूर कर देगी मिर्च, ऐसे करें इस्तेमाल

सिर में रूसी (Dandruff) होना आज के समय में आम बात हो गई है। हर मौसम में डैंड्रफ की समस्या का सामना करना पड़ता है। कई बार खराब लाइफ स्टाइल, खानपान और फंगल इंफेक्शन के कारण भी इस समस्या का सामना करता पड़ता है। डैंड्रफ की…

24GhanteOnline
September 19, 2025
2 min read

सिर में रूसी (Dandruff) होना आज के समय में आम बात हो गई है। हर मौसम में डैंड्रफ की समस्या का सामना करना पड़ता है। कई बार खराब लाइफ स्टाइल, खानपान और फंगल इंफेक्शन के कारण भी इस समस्या का सामना करता पड़ता है। डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए हम मार्केट से तरह-तरह से हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार इनसे फायदा तो नहीं मिलता है बल्कि आपके बाल और भी ज्यादा बेजान से हो जाते हैं। ऐसे में आप चाहे तो बालों में काली मिर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपको मजबूत, चमकदार, मुलायम काले बाल बनाते हैं।

काली मिर्च में हेयर फॉलिक्स के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल के गुण होते हैं जो डैंड्रफ के साथ-साथ बालों को लंबा बनाने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं ये आपको दोमुंहे बालों के साथ स्कैल्प के इंफेक्शन से भी लड़ने में मदद करते हैं।

डैंड्रफ हटाने के लिए


300 ग्राम नारियल के तेल में 3 ग्राम काली मिर्च डालकर अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद इस नारियल के तेल को स्कैल्प पर लगाएं और धीरे से मालिश करें। आधा से एक घंटा लगा रहने के बाद शैंपू कर लें। सप्ताह में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करें।  यह बालों को कोई नुकसान न करने का एक प्राकृतिक तरीका है।

सफेद बालों से दिलाए निजात


काली मिर्च में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं डो आपको असमय हुए सफेद बालों से छुटकारा दिला सकते हैं। इसके लिए 3 चम्मच दही में 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इन्हें बालों के स्कैल्प में अच्छी तरह से लगा लें। करीब 1 घंटा लगा रहने के बाद माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें।

हेयर ग्रोथ के लिए


काली मिर्च को जैतून के तेल के साथ मिलाकर लगाने से आपके बाल तेजी से बढ़ेगे। क्योंकि जैतून के तेल में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपके स्कैल्प को तेज करता है। जिससे आपके बाल मजबूत होने के साथ-साथ लंबे हो जाते हैं।

बालों को हेल्दी बनाने के लिए


अगर आप अपने बालों को हमेशा हेल्दी रखना चाहती हैं तो 4 चम्मच नींबू  में 1 चम्मच काली मिर्च का पाउडर मिलाकर बालों के स्कैल्प में अच्छी तरह से लगाएं। करीब आधा से एक घंटा लगा रहने के बाद साफ पानी और शैंपू से बालों को धो लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…