24 घण्टे ऑनलाइन

गर्भावस्था के लिए फायदेमंद होती है ये छोटी सी चीज

महिलाओं में प्रजनन क्षमता का कम होना और गर्भधारण न कर पाने की समस्या काफी तेजी से बढ़ रही है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अपनी खराब जीवन शैली के चलते हम अपने खानपान पर खास ध्यान नहीं दे पाते हैं। जिसके चलते हमारे…

24GhanteOnline
September 4, 2026
2 min read
गर्भावस्था के लिए फायदेमंद होती है ये छोटी सी चीज

महिलाओं में प्रजनन क्षमता का कम होना और गर्भधारण न कर पाने की समस्या काफी तेजी से बढ़ रही है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अपनी खराब जीवन शैली के चलते हम अपने खानपान पर खास ध्यान नहीं दे पाते हैं। जिसके चलते हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। जिससे हम कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के शिकार होने लगते हैं। प्रजनन क्षमता कम होने की समस्या महिला व पुरुष दोनों को हो सकती है।

हालांकि, इसके लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। लेकिन हमारे पास कुछ ऐसा है जो इस समस्या से राहत पाने में आपकी कुछ मदद कर सकता है। वह है काली किशमिश (Black Raisins) या मुनक्‍का (Munakka)।

क्या आप जानती हैं कि काली किशमिश (Black raisins ) या मुनक्का आपकी बांझपन (Infertility) की समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है, और गर्भधारण में मददगार हो सकता है। चलिए बिना देर किए हम आपको बताते हैं कि कैसे काली किशमिश या इसका पानी गर्भधारण में आपकी मदद कर सकता है।

महिलाओं में गर्भधारण न कर पाने की समस्या का एक मुख्य कारण प्रजनन क्षमता का कम होना या बांझपन है। जिसके लिए कई कारक जिम्मेदार हो सकते हैं। जिसमें आपका खानपान और कुछ अन्य कारक शामिल हैं।

महिलाओं के शरीर में हार्मोनल संतुलन प्रजनन क्षमता के कम होने का एक महत्वपूर्ण कारण है। कई महिलाओं में अंडे समय पर नहीं बनते हैं। साथ ही उनका ओवुलेशन भी समय पर नहीं हो पाता है। कुछ का ओवुलेशन समय पर होता तो है, लेकिन ठीक से नहीं हो पाता। कई महिलाओं में अंडाशय में अंडे बनते तो हैं, लेकिन उनकी गुणवत्ता सही नहीं होती है।

इसके अलावा इन दिनों महिलाओं में पीरियड्स की समस्या बहुत आम है। उन्हें समय पर पीरियड्स नहीं होते हैं, साथ ही अगर पीरियड्स होते भी हैं तो ठीक से नहीं होते हैं। इसके अलावा कई ऐसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हैं जिनके कारण महिलाओं की प्रजनन क्षमता में कमी आती है। और वह गर्भधारण नहीं कर पाती।

काली किशमिश का पानी आपकी प्रजनन क्षमता को बढ़ाने और गर्भधारण की समस्या से राहत पाने में आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। क्योंकि काली किशमिश के पानी में सोडियम, पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन-ई, सी, कैल्शियम, आयरन, विटामिन-डी, मैग्नीशियम, जिंक, एंटिऑक्सीडेंट्स समेत कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…