ईद से पहले मस्जिद में तेज धमाका, दो गिरफ्तार
मुंबई। महाराष्ट्र के बीड से ईद उल-फितर से एक दिन पहले बड़ी खबर सामने आई है। यहां रविवार तड़के सुबह एक मस्जिद में धमाके की खबर मिली है। कथित तौर पर यह विस्फोट एक शख्स द्वारा रखी गई जिलेटिन रॉड की वजह से हुआ। पुलिस ने…
मुंबई। महाराष्ट्र के बीड से ईद उल-फितर से एक दिन पहले बड़ी खबर सामने आई है। यहां रविवार तड़के सुबह एक मस्जिद में धमाके की खबर मिली है। कथित तौर पर यह विस्फोट एक शख्स द्वारा रखी गई जिलेटिन रॉड की वजह से हुआ। पुलिस ने बताया है कि इस हादसे में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। घटना जियोराई तहसील के अर्ध मसला गांव की है जहां मस्जिद में तड़के सुबह करीब 2.30 बजे धमाका हुआ। विस्फोट के बाद मस्जिद का आंतरिक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।
पुलिस ने बताया कि इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। एक अधिकारी ने बताया कि कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और किसी भी गलत सूचना के फैलने से बचने के लिए गांव में भारी सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। अधिकारियों के मुताबिक एक व्यक्ति मस्जिद के पिछले हिस्से से घुसा और कथित तौर पर वहां कुछ जिलेटिन की रॉड रख दी, जिससे विस्फोट हुआ है।
जानकारी के मुताबिक गांव के प्रधान ने सुबह करीब 4 बजे तलवाड़ा पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद बीड के पुलिस अधीक्षक नवनीत कंवत और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीडीएस) के साथ फोरेंसिक साइंस टीम भी मौके पर पहुंची।
पुतिन के काफिले की कार लिमोजिन में जबरदस्त धमाका, बाल-बाल बचे राष्ट्रपति
अधिकारी ने बताया कि बीड पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाह न फैलाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की मदद करने की अपील की है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
