नए सैंडिल से पैरों में पड़ गए हैं छाले, ये उपाय देंगे राहत
आपके पैरों में अगर जूते पहनने या नए सैंडिल की वजह से छाले (Foot Blisters) पड़ गए हैं तो आप इनको कुछ घरेलू उपायों (Home Remedies) की मदद से ठीक कर सकते हैं। पैरों में छाले पड़ जाने की वजह से चलना फिरना मुश्किल हो जाता है…
आपके पैरों में अगर जूते पहनने या नए सैंडिल की वजह से छाले (Foot Blisters) पड़ गए हैं तो आप इनको कुछ घरेलू उपायों (Home Remedies) की मदद से ठीक कर सकते हैं। पैरों में छाले पड़ जाने की वजह से चलना फिरना मुश्किल हो जाता है और इनकी वजह से जूते पहनना तो असंभव सा लगता है।
ऐसे में अगर घर में दवा नहीं है तो आप इन आसान घरेलू उपायों की मदद से इन्हें ठीक कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि किन घरेलू उपचार की मदद से पैरों में पड़ें छालों को जल्द से जल्द ठीक किया जा सकता है।
घरेलू उपायों से ठीक करें पैरों में पड़े छालों (Blisters) को
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल में एंटीएलर्जी, एंटी सेप्टिक और एंटी इनफ्लेमेशन गुण होते हैं। ऐलोवेरा जेल स्किन पर किसी भी तरह के जलन, खुजली या घाव को हील करने में काफी फायदेमंद होता है। एलोवेरा जेल की मदद से आप आसानी से छालों पर अप्लाई कर सकते हैं और इन्हें ठीक कर सकते हैं।
नीम और हल्दी का पेस्ट
नीम और हल्दी दोनों ही आयुर्वेद में घाव को ठीक करने के लिए औषधि के रूप में प्रयोग किया जाता रहा है। नीम और हल्दी दोनों ही एंटी एलर्जी, एंटी सेप्टिक और एंटी इनफ्लेमेशन गुणों से भरपूर होते हैं। इन्हें अप्लाई करने के बाद जलन भी नहीं होती और दर्द में आराम भी मिलता है। ऐसे में अगर कभी पैरों में छाले पड़ जाएं तो आप नीम की कुछ पत्तियों और हल्दी को बराबर मात्रा में लें और इन्हें पीसकर घाव पर लगाएं। आधे घंटे बाद आप इन्हें गुनगुने पानी से धोकर साफ कर सकते हैं।
टूथपेस्ट
अगर आपके पास कुछ भी नहीं है तो आप अपने व्हाइट टूथपेस्ट की मदद ले सकते हैं। आप अपने छालों को क्लीन करें और इस पर टूथपेस्ट लगाएं। आप अगर रात को सोते समय लगाएंगे तो आपको बहुत आराम मिलेगा। आपका छाला भी काफी तेजी से हील करेगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
