24 घण्टे ऑनलाइन

हार्ट अटैक के हो सकते है ये लक्षण, न करें नजरंदाज

हम ऐसी दुनिया में रहते हैं जहां कई तरह की बीमारियां मौजूद हैं। कई बार हमें पता भी नहीं लग पाता कि हमें कौन सी बीमारी हो गई है जब तक कि हमें इसके लक्षण नहीं दिखने लग जाते हैं। किसी भी रोग से लड़ने का सबसे सही तरीका है उसे…

24GhanteOnline
April 15, 2025
3 min read

हम ऐसी दुनिया में रहते हैं जहां कई तरह की बीमारियां मौजूद हैं। कई बार हमें पता भी नहीं लग पाता कि हमें कौन सी बीमारी हो गई है जब तक कि हमें इसके लक्षण नहीं दिखने लग जाते हैं। किसी भी रोग से लड़ने का सबसे सही तरीका है उसे होने ही नहीं देना।

कुछ ऐसी बिमारियां हैं जिनके बारे में हमें पता लग सकता है और इसके लिए हमें थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। आपका शरीर दिल के दौरे (heart attack) से पहले आपको लगातार संकेत देता है। आपको उसे समझना पड़ेगा।

अगर आप उसे समझ नहीं पा रहे हैं या अनदेखा कर रहे हैं तो आप रिस्क ले रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 90 मिलियन से भी ज़्यादा अमेरिकी लोग किसी ना किसी प्रकार की दिल की बिमारी से पीड़ित हैं। अगर आपका दिल ही सही तरीके से काम नहीं कर रहा तो दूसरे अंगों में गड़बड़ी आना शुरू हो जायेगी।

हार्ट अटैक (Heart Attack) आने के संकेत- 


छाती पर दबाव महसूस होगा:


इसे एनजाइना भी कहते हैं। जब आपके दिल को ज़्यादा ऑक्सीजन वाला खून नहीं मिलता, छाती में दर्द उत्पन्न हो सकता है। कई लोग इसे अपच का कारण मानते हैं, पर अगर यह दबाव लगातार बना रहता है तो आपको दिल का दौरा (heart attack) पड़ सकता है।

चक्कर और ठन्डे पसीने का आना:


रक्त का प्रवाह ठीक तरीके से नहीं होने से सही मात्रा में खून दिमाग तक नहीं पहुंचता है और इसके कारण आपको चक्कर आ सकते हैं। अगर आपको ठन्डे पसीने आ रहे हैं तो जल्द से जल्द डॉक्टर से मिलें।

कमज़ोरी महसूस होना:


अगर आपको कमज़ोरी लग रही है, जबड़े में दर्द हो रहा है, काफी पसीना आता है या उल्टी सी लगती है तो आपको दिल का दौरा (heart attack) पड़ सकता है। यह इस बात का संकेत है कि आपकी धमनियां संकीर्ण हो रही हैं और पूरे शरीर में रक्त सही तरह से नहीं पहुँच पा रहा है।

सांस लेने में दिक्कत:


दिल के अलावा रक्त प्रवाह में कमी होने से जो दूसरा अंग सबसे ज़्यादा प्रभावित होता है वह है फेफड़ा। फेफड़े में खून की कमी से आपको सांस लेने में दिक्कत आ सकती है। अगर आप सही तरीके से सांस नहीं लेते हैं तो आपके दिमाग में कम ऑक्सीजन पहुंचता है। इससे भी सांस लेने में दिक्कत आ सकती है।

ज़्यादा थकावट:


अगर बिना किसी कारण के आपको हर वक़्त थकावट महसूस होती है तो आपके दिल में रक्त का प्रवाह कम हो रहा होगा। ऐसा धमनियों में प्लाक बनने से भी होता है।

जलन और खुजली को ये आसान उपाय करेंगे दूर


फ्लू के लक्षण:


अगर आपको दिल का दौरा (heart attack) पड़ने वाला होता है तो आपको फ्लू जैसे लक्षण भी दिखते हैं। ऐसे ही कुछ लक्षण हैं- थकावट, छाती में दर्द और बुखार। यह 2 से 10 दिनों तक रह सकता है।

अनिद्रा:


दिल का दौरा पड़ने का सबसे अहम लक्षण है नींद की कमी। कई लोग जो अनिद्रा के शिकार होते हैं वह डिप्रेशन और घबराहट से भी गुज़रते हैं। घबराहट से उच्च रक्तचाप होता है जिससे दिल का दौरा (heart attack) पड़ सकता है। शोध से पता चलता है कि डिप्रेशन और दिल के दौरे में सीधा सम्बन्ध है।

डायबिटिक मरीजों के लिए योगी सरकार स्थापित करेगी रेटिनोपैथी ट्रीटमेंट सेंटर

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…