24 घण्टे ऑनलाइन

BPSC 71st Pre एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, जानें कब होगी परीक्षा

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज, 6 सितंबर को 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। कैंडिडेट बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाकर हाॅल टिकट डाउनलोड कर…

24GhanteOnline
September 6, 2025
2 min read

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज, 6 सितंबर को 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। कैंडिडेट बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाकर हाॅल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर को दो पालियों में किया जाएगा। बीपीएससी 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के जरिए कुल 1264 पदों को भरा जाना है। पहली शिफ्ट में एग्जाम 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। वहीं दूसरी पाली में परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थी इस का ध्यान रखें कि बिना प्रवेश पत्र के उन्हें एग्जाम हाॅल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड


- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाएं।
- अब अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन करें।
- बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर आदि दर्ज कर सबमिट करें।
- प्रवेश पत्र आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।

BPSC 71st Prelims एग्जाम गाइडलाइन-


प्रारंभिक परीक्षा में मोबाइल, फोन, स्मार्ट घड़ी, कैलकुलेटर सहित सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर प्रतिबंध लगाया गया है। अभ्यर्थी इन चीजों को लेकर एग्जाम हाॅल में नहीं जा सकते हैं। परीक्षा का आयोजन BPSC की ओर से जारी गाइडलाइन के तहत किया जाएगा। परीक्षा दिशा-निर्देश का पालन सभी अभ्यर्थियों को अनिवार्य रूप से एग्जाम सेंटर पर करना होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल, निगरानी और सुरक्षा…

AIIMS Fellowship 2027: आवेदन की तारीख से परीक्षा तक, यहां जानें पूरी डिटेल

मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के…

CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप

CA बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक रिजल्ट…

Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप

मुंबई में युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ प्रशासनिक काम का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का शानदार मौका है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने Gen Z Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 12 महीने का पेड फेलोशिप…