सूजी के नहीं ये गुलाब जामुन सबको बना देगा दीवाना, घर पर करें ट्राई
गुलाब जामुन (Gulab Jamun) अधिकतर लोगों की पसंदीदा मिठाइयों में से एक है। शादी-ब्याह और अधिकतर फंक्शन के मैन्यू में गुलाब जामुन (Gulab Jamun) को प्राथमिकता दी जाती है। लोग हलवाई की दुकान पर रखे गुलाब जामुन को देख उसकी ओर…

गुलाब जामुन (Gulab Jamun) अधिकतर लोगों की पसंदीदा मिठाइयों में से एक है। शादी-ब्याह और अधिकतर फंक्शन के मैन्यू में गुलाब जामुन (Gulab Jamun) को प्राथमिकता दी जाती है। लोग हलवाई की दुकान पर रखे गुलाब जामुन को देख उसकी ओर जरूर आकर्षित होते हैं। मुंह में पानी तक आ जाता है। इस स्वीट डिश को घर पर भी तैयार किया जा सकता है।
अगर आज आप कुछ मीठा और स्पेशल बनाने की सोच रहे हैं तो गुलाब जामुन बेहतरीन विकल्प है। आज हम आपको ब्रेड से बनाए जाने वाले गुलाब जामुन (Gulab Jamun) की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसे बनाने में ज्यादा वक्त खर्च नहीं होता। ये गुलाब जामुन बनाकर घरवालों और मेहमानों दोनों को खुश करें।
गुलाब जामुन (Gulab Jamun) बनाने की सामग्री
व्हाइट ब्रेड स्लाइस - 15
चीनी - 300 ग्राम
घी - 1 टी स्पून
दूध - 1 कप
इलायची पाउडर - 1/4 टी स्पून
घी - तलने के लिए
बादाम - 9/10
गुलाब जामुन (Gulab Jamun) बनाने की विधि
- सबसे पहले चाशनी बनाने के लिए पैन में डेढ़ कप पानी व चीनी डालकर धीमी आंच पर पकाएं।
- जब चाशनी गाढ़ी हो जाए और इसके तार बनने लगे तो समझ लें कि चाशनी तैयार है।
- अब ब्रेड के किनारे को चाकू से काटकर सख्त हिस्सा निकाल लें।
- ब्रेड को तोड़कर मिक्सर जार में डालें और चूरा कर लें।
- बाउल में ब्रेड का चूरा, घी, दूध डालकर नरम आटा जैसा गूंथ लें।
- आटा गूंथ जाने पर इसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- बाउल में कटे बादाम, इलायची पाउडर व चाशनी का मिक्सचर बना लें।
- ब्रेड आटे की गोली बनाकर उसमें बादाम की फिलिंग करें और इसे गुलाब जामुन जै(Gulab Jamun) सा गोल आकार दें।
- कड़ाही में घी डालकर गरम करें। इसमें गुलाब जामुन (Gulab Jamun) डालकर सुनहरा भूरा होने तक फ्राई करें।
- सभी गुलाब जामुन फ्राई करके ठंडा होने पर 2 मिनट बाद चाशनी में डुबो दें।
- तैयार है स्वादिष्ट गुलाब जामुन (Gulab Jamun) । इसे गरमा-गरम सर्व करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
