24 घण्टे ऑनलाइन

झटपट बनने वाला ये नाश्ता बच्चों को भी आता है पसंद

सुबह की सबसे पहली मील होती हैं आपका नाश्ता जो सेहत के लिए बहुत जरूरी होता हैं और शरीर को ऊर्जा प्रदान करता हैं। ऐसे में सुबह ब्रेकफास्ट में कुछ स्वादिष्ट मिल जाए तो क्या कहनें! आज इस कड़ी में हम लेकर आए है आपके लिए झटपट…

24GhanteOnline
September 7, 2026
2 min read
झटपट बनने वाला ये नाश्ता बच्चों को भी आता है पसंद

सुबह की सबसे पहली मील होती हैं आपका नाश्ता जो सेहत के लिए बहुत जरूरी होता हैं और शरीर को ऊर्जा प्रदान करता हैं। ऐसे में सुबह ब्रेकफास्ट में कुछ स्वादिष्ट मिल जाए तो क्या कहनें! आज इस कड़ी में हम लेकर आए है आपके लिए झटपट बनने वाला नाश्ता ब्रेड उपमा (Bread Upma) बनाने की रेसिपी। यह बच्चे हो या बड़े सभी को पसंद आता हैं और इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती हैं। आइये जानते है इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

सफेद ब्रेड स्लाइस - 10-12
तेल - 2 चम्मच
सरसों के दाने - 1/2 चम्मच
चना दाल - 1 चम्मच
उड़द की दाल - 1 चम्मच
प्याज - बारीक कटी हुई
करी पत्ता - 8-10
हरी मिर्च - 1 चम्मच
काजू - 8-12
हल्दी - 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
काली मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
टमाटर - बारीक कटे हुए
धनिया के पत्ते - बारीक कटे हुए

बनाने की विधि

सबसे पहले ब्रेड के स्लाइस को छोटे छोटे टुकड़ों में काट कर रख लें। अब एक पैन में थोडा़ सा तेल गरम करें और उसमें सरसों के दाने, चना दाल और उड़द की दाल डालें। हल्का सुनहरा होने तक भूनते रहें।

अब इसमें कटा हुआ प्याज़, कड़ी पत्ता और हरी मिर्च डालें और फिर से अच्छी तरह मिलाएं। थोड़ी देर बाद काजू डालें और अच्छी तरह से भूनें।

इसके बाद इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और काली मिर्च पाउडर समेत मसाले डाल दें और अच्छी तरह मिलाएं। फिर कटे हुए टमाटर और थोड़ा पानी डालें। अब कुछ मिनट तक इन्हें पका लें।

जब यह सभी सामान अच्छी तरह पक जाएं, तब आखिर में ब्रेड के छोटे-छोटे कटे हुए पीस डालें और इन्हें मसालों के साथ अच्छी तरह मिलाकर करीब 3-4 मिनट तक पकाएं। इसके बाद गैस बंद कर दें।

अब आपका ब्रेड उपमा (Bread Upma) बनकर तैयार है, जिस पर कटे हुए के पत्ते डालकर परोसें।

ब्रेड उपमा (Bread Upma) को आप चाय के साथ खा सकते हैं। इसके अलावा आप इसे सॉस या चटनी के साथ भी सर्व कर सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…