24 घण्टे ऑनलाइन

BSF ने अफरीदी के आतंकी भाई का किया था एनकाउंटर, भारत के खिलाफ जहर उगल रहा पूर्व पाक क्रिकेटर

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। मोदी सरकार ने हमले के बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘सिंधु जल समझौता’ खत्म करने का कड़ा फैसला लिया था, जिसके बाद पाकिस्तानी बौखलाए…

24GhanteOnline
May 2, 2025
3 min read

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। मोदी सरकार ने हमले के बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘सिंधु जल समझौता’ खत्म करने का कड़ा फैसला लिया था, जिसके बाद पाकिस्तानी बौखलाए हुए हैं और उनके राजनेता से लेकर क्रिकेटर तक भारत के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी कर रहे हैं। इनमें पाकिस्तान टीम का पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) का नाम भी शामिल है, जो भारत के खिलाफ जहर उगलने से कभी नहीं चूकता। हालांकि, अफरीदी के मन में भारत और उसकी सेना के खिलाफ नफरत यूं ही नहीं। इसके पीछे उसके आतंकी भाई के एनकाउंटर की कहानी है। जिसके बारे में हम आपको बताने वाले हैं।

बीएसएफ ने अफरीदी के आतंकी भाई का किया था एनकाउंटर


शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) को पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज और एक अच्छे ऑलराउंडर की रूप में जाना जाता था, लेकिन यह खिलाड़ी उन पाकिस्तानियों में शामिल रहा है, जिसकी क्रिकेट के मैदान में भारतीय खिलाड़ियों से कई बार कहासुनी हो चुकी है। इसके अलावा, अफरीदी को खेले के मैदान के बाद जब-जब मौका मिला उसने भारतीयों की भावनाएं आहत की। उसके मन में भारत के खिलाफ जहर 2003 से भरना शुरू हो गया था, जब उसके भाई और आतंकी शाकिब को मार गिराया था।

आतंकी शाकिब 7 सितंबर, 2003 को बीएसएफ के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। मुठभेड़ के बाद बीएसएफ ने शाकिब को हरकत-उल-अंसार का बटालियन कमांडर बताया था, जिसने बाद में लश्कर-ए-तैयबा का नाम ले लिया, जो वैश्विक आतंकवादी घोषित हाफिज सईद के जमात-उद-दावा का एक और मोर्चा है। शाकिब से बरामद दस्तावेजों से शाहिद अफरीदी के परिवार के साथ उसके संबंधों की पुष्टि हुई। बीएसएफ ने तब कहा था कि शाकिब पेशावर का रहने वाला था और मारे जाने से पहले करीब डेढ़ साल तक अनंतनाग इलाके में सक्रिय था।

हालांकि, शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने तब अपने आतंकी भाई शाकिब के बारे में कोई जानकारी होने से इनकार कर दिया था। अफरीदी ने अखबारों के हवाले से कहा था- “पठान परिवार बहुत बड़े हैं और मैं अपने कई चचेरे भाइयों को भूल गया हूं। मेरा परिवार बहुत बड़ा है, कौन चचेरा भाई है और कौन क्या करता है मुझे नहीं पता।” उस समय अफरीदी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के नियमित क्रिकेटर था। जिसके बाद अफरीदी ने कई मौकों पर भारत और कश्मीर को लेकर विवादित टिप्पणी की है।

शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने हाल ही में हुए पहलगाम हमले को लेकर भारत पर बड़ा आरोप लगाया था। इस हमले में 28 लोगों की जान चली गयी थी। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने कहा था कि आतंकवादी एक घंटे तक पहलगाम में लोगों की हत्या करते रहे और 8 लाख में से एक भी भारतीय सैनिक नहीं आया, लेकिन जब वे आए, तो उन्होंने पाकिस्तान को दोषी ठहराया।

अफरीदी ने आरोप लगाया- “भारत खुद आतंकवाद करता है, अपने ही लोगों को मारता है और फिर पाकिस्तान पर आरोप लगाता है। कोई भी देश या धर्म आतंकवाद का समर्थन नहीं करता। इस्लाम हमें शांति ही सिखाता है और पाकिस्तान कभी भी इस तरह के कामों का समर्थन नहीं करता। हमने हमेशा भारत के साथ अपने संबंधों को बेहतर बनाने की कोशिश की है।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…

सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा

जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…

एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…

Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…