भारत ने दिखाई मानवता, बॉर्डर पार कर आए पाकिस्तानी नागरिक को भेजा वापस
जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को BSF ने भारतीय सीमा से एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया था, जिसका नाम मोहम्मद अकरम बताया गया। बाद में सेना ने अकरम से पूछताछ की। हालांकि जांच में कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। सेना…
जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को BSF ने भारतीय सीमा से एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया था, जिसका नाम मोहम्मद अकरम बताया गया। बाद में सेना ने अकरम से पूछताछ की। हालांकि जांच में कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। सेना (BSF) ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, शुक्रवार को फ्लैग मीटिंग में उसे पाकिस्तानी रेंजर्स को सौंप दिया।
पहलगाम हमले और उसके बाद भारतीय सेना की तरफ से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही दोनों देशों के बीच रिश्ते काफी तनावपूर्ण हैं। ऐसे में पाकिस्तानी नागरिक को सुरक्षित पाकिस्तान भेजना एक अच्छी पहल के तौर पर देखा जा रहा है। सीमा पर चल रहे तनाव के बावजूद यह कदम भारत-पाक संबंधों में एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है।
अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान निवासी मोहम्मद अकरम को 25 सितंबर को जम्मू शहर के बाहरी इलाके आर एस पुरा सेक्टर से हिरासत में लिया गया था, जब वह अनजाने में भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर गया था। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के समय घुसपैठिए के पास से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई थी। बाद में उससे पूछताछ में पुष्टि हुई कि वह गलती से सीमा पार कर गया था।
अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद, BSF ने पाकिस्तानी अधिकारियों से संपर्क किया और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शुक्रवार देर रात आर एस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक फ्लैग मीटिंग में अकरम को चिनाब रेंजर्स को सौंप दिया।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
