24 घण्टे ऑनलाइन

गोवा में क्लब पर चला बुलडोजर, जमींदोज हुआ 'भगोड़े' लूथरा ब्रदर्स का रोमियो लेन

गोवा में नाइट क्लब (Night Club) अग्निकांड के बाद सरकार हरकत में आ गई है। मंगलवार को वागाटोर इलाके में स्थित रोमियो लेन नाइट क्लब के एक हिस्से को बुलडोजर से ढहा दिया। नाइट क्लब में 7 दिसंबर को आग लग गई थी जिसमें 25 लोगों…

24GhanteOnline
December 9, 2025
2 min read

गोवा में नाइट क्लब (Night Club) अग्निकांड के बाद सरकार हरकत में आ गई है। मंगलवार को वागाटोर इलाके में स्थित रोमियो लेन नाइट क्लब के एक हिस्से को बुलडोजर से ढहा दिया। नाइट क्लब में 7 दिसंबर को आग लग गई थी जिसमें 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी जबकि कई लोग बुरी तरह से झुलस भी गए थे।

जिस नाइट क्लब (Night Club) पर बुलडोजर चला है वो लूथरा ब्रदर्स का है। घटना के तुरंत बाद लूथरा ब्रदर्स देश छोड़ थाइलैंड फरार हो गए। फिलहाल जांच एजेंसियों की ओर से लूथरा बदर्स को लेकर लुक आउट नोटिस जारी कर दिया गया है और उन्हें थाइलैंड से लाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

लूथरा ब्रदर्स से जुड़े दो और क्लब (Night Club) किए सील


हादसे के बाद से लूथरा ब्रदर्स पर ताबड़तोड़ एक्शन हो रहे हैं। गोवा अथॉरिटी ने लूथरा ब्रदर्स के गोवा में स्थित 2 और क्लब (Night Club) को सील कर दिया है। जिन दो क्लब को सील किया गया है उसमें एक का नाम Caha by romeo lane at anjuna क्लब है। काहा क्लब भी अंजुना बीच का एक फेमस फ़ूड जॉइंट है। इसके साथ ही सौरव लूथरा का वागातोर स्थित रोमियो लेन क्लब भी सील किया गया है। वागातोर के क्लब पर यह बुलडोजर एक्शन हुआ है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…