24 घण्टे ऑनलाइन

जदयू नेता के बेटे पर बरसाई गोलियां, पूर्णिया मचा हड़कंप

बिहार के पूर्णिया जिले में मरंगा थाना क्षेत्र के नेवालाल चौक पर गुरुवार देर शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार नकाबपोश अपराधियों ने अंधाधुंध गोलीबारी (Bullets) कर दी। इस हमले में जनता दल यूनाइटेड…

24GhanteOnline
July 24, 2026
2 min read
जदयू नेता के बेटे पर बरसाई गोलियां, पूर्णिया मचा हड़कंप

बिहार के पूर्णिया जिले में मरंगा थाना क्षेत्र के नेवालाल चौक पर गुरुवार देर शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार नकाबपोश अपराधियों ने अंधाधुंध गोलीबारी (Bullets) कर दी। इस हमले में जनता दल यूनाइटेड (JDU) नेता अमरेंद्र कुशवाहा और नगर निगम वार्ड-24 की पार्षद राखी देवी के बेटे शुभम कुशवाहा तथा उन्हें बचाने आए उनके मामा सागर कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुभम अपने मामा के साथ चाय की दुकान पर दोस्तों से बात करने के बाद जैसे ही अपनी कार से आगे बढ़ने लगा, अपराधियों ने कार को घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। शुभम और उनके मामा दोनों को तीन-तीन गोलियां लगी हैं और उनकी कार में भी तोड़फोड़ की गई है। दोनों घायलों को आनन-फानन में कसबा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घटना के पीछे की वजह तीन दिन पहले हुए एक विवाद से जोड़कर देखी जा रही है। पुलिस की शुरुआती पड़ताल के मुताबिक, घर की दीवार के पास गाड़ी पार्क करने को लेकर शुभम का पड़ोसी सन्नी सरदार और सन्नी मंडल से विवाद हुआ था, जिस दौरान शुभम ने उन पर स्मैक तस्करी के आरोप लगाए थे।

घायल के पिता अमरेंद्र कुशवाहा ने भी आरोप लगाया है कि इलाका स्मैक तस्करी का अड्डा बनता जा रहा है और उनकी पार्षद पत्नी द्वारा इसका विरोध किए जाने के कारण ही 'स्मैक माफिया' ने उनके इकलौते बेटे पर जानलेवा हमला करवाया है।

वहीं पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने भी इस घटना को लेकर पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। फिलहाल, मरंगा थाना पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ नामजद आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है, हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…