24 घण्टे ऑनलाइन

चीटी काटने पर होती हैं जलन, तो उपायों से मिलेगा राहत

गर्मियों के दिनों में घरों में चींटियां (Ant) बहुत देखने को मिलती हैं। ज्यादातर नमी वाली जगहों पर ये सबसे पहले हमला बोलती हैं। ऐसे में घरों में चींटियों के काटने का डर हमेशा बना रहता हैं। जब यह काटती हैं तो ना सिर्फ़…

24GhanteOnline
November 9, 2025
3 min read

गर्मियों के दिनों में घरों में चींटियां (Ant)  बहुत देखने को मिलती हैं। ज्यादातर नमी वाली जगहों पर ये सबसे पहले हमला बोलती हैं। ऐसे में घरों में चींटियों के काटने का डर हमेशा बना रहता हैं। जब यह काटती हैं तो ना सिर्फ़ जलन शुरू हो जाती है बल्कि इससे खुजली या फिर स्किन एलर्जी होने का भी डर रहता है। खासतौर से बच्चों को काटने पर यह समस्या गंभीर हो जाती हैं। ऐसे में तुरंत राहत पाने के लिए आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आपको चींटी (Ant) काट ले, तो उससे होने वाले दर्द और जलन से राहत पाने के लिए आप इन घरेलू उपायों को आज़मा सकते हैं।

नारियल तेल

नारियल तेल कई चीजों के लिए लाभकारी है। इसके गुणों से हर कोई वाकिफ है। जिस जगह चींटी (Ant) काटें, उस जगह बिना समय बिताए नारियल तेल लगाने से तत्काल प्रभाव देखने को मिलता है। उस जगह ठंडक पहुंचती है और थोड़ी देर मसाज करने से जलन वाली जगह पर आराम मिलता है।

शहद

चींटी (Ant) के काटने पर शहद का इस्तेमाल लंबे समय से किया जाता रहा है। शहद में एंटीबैक्टेरियल गुण होते हैं। शहद लगाने से इंफेक्शन का खतरा भी नहीं रहता। शहद लगाने से खुजली में भी राहत मिलती है। इसमें मौजूद एंजाइम जहर को काटते हैं तो अगर आपको कोई कीड़ा काट लेता है तो भी आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बर्फ
कभी भी आपको चींटी (Ant)  ने काट लिया हो तो सबसे पहले उस पर बर्फ रगड़ें, यह इस दर्द से बचने का सबसे आसान उपाय है। जिस जगह पर जलन हो रही हो वहां सीधे आइस क्यूब न रगड़ें बाकी इसे किसी कपड़े में लपेटकर या आइस पैक बनाकर इससे सिकाई करें। आपका दर्द कुछ ही मिनटों में दूर हो जायेगा।

टूथपेस्ट

छोटी चींटियां (Ant)  जब काटती हैं तो स्किन में तेज़ खुजली होती है, जिसे खुजलाने के बाद जलन होने लगती है। इससे निपटने के लिए आप इस जगह पर टूथपेस्ट अप्लाई कर सकती हैं, इसमें मौजूद कूलिंग इफ़ेक्ट ठंडक पहुंचाएंगे। जिससे खुजली और जलन की समस्या कुछ ही मिनटों में बंद हो जाएगी। कुछ मिनट रखने के बाद इसे कपड़े से पोछ दें और पानी से साफ़ कर लें।

ऐलोवेरा

स्किन से जुडी कोई भी समस्या हो उसमें ऐलोवेरा का इस्तेमाल काफी फायदेमंद होता है। आप इसी ऐलोवेरा का इस्तेमाल चींटी के काटने पर होने वाली जलन और दर्द को दूर भगाने के लिए भी कर सकते हैं। ऐलोवेरा की पत्तियां लें और इनसे निकलने वाले जेल को उस जगह पर लगायें। थोड़ी देर में दर्द से आराम मिल जायेगा।

सेंधा नमक

आपके किचन में मौजूद सेंधा नमक का उपयोग खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ आपको दर्द से निजात दिलाने में भी काम आयेगा। आप सोच रहे होंगे वो कैसे, तो बताते हैं। अगर आपके घर में किसी को चींटी (Ant)  ने काट लिया है तो आपको गरम पानी लेना है, उसमें थोड़ा सेंधा नमक मिलाना है और एक सूती कपड़े की मदद से उस घोल में डूबोकर सूजन की जगह लगाना है। इससे आपको कुछ ही देर में आराम मिल जायेगा।

बेकिंग सोडा

अगर आपको चींटी (Ant) या कीड़ा काट लेता है तो बेकिंग सोडा कारगर उपाय हो सकता है। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जिससे सूजन, दर्द और खुजली में आराम मिलता है। आप 1 चम्मच बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर मिश्रण बना लें। इस पेस्ट को 15 मिनट के लिये उस जगह लगा लें जहां चींटी ने काटा है। कुछ समय बाद दर्द अपने आप ठीक हो जायेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…