24 घण्टे ऑनलाइन

इससे दूर होंगी ये बीमारियां

भारत के लगभग हर घर की रसोई में घी (Ghee) देखने को मिल जाएगा. दाल, कड़ी, सब्जी या फिर रोटी के साथ लोग इसे खाना पसंद करते हैं. घी ना सिर्फ खाने का जायका बढ़ाता है, बल्कि इससे सेहत को कई फायदे भी होते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स…

24GhanteOnline
March 13, 2025
3 min read

भारत के लगभग हर घर की रसोई में घी (Ghee) देखने को मिल जाएगा. दाल, कड़ी, सब्जी या फिर रोटी के साथ लोग इसे खाना पसंद करते हैं. घी ना सिर्फ खाने का जायका बढ़ाता है, बल्कि इससे सेहत को कई फायदे भी होते हैं.

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, घी (Ghee) के साथ कुछ चीजों का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए बड़ा फायदेमंद होता है.

हल्दी वाला घी (Ghee)- हल्दी वाला घी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. ये न सिर्फ तेजी से वजन घटाता है, बल्कि नई रक्त कोशिकाओं को बनाने के साथ-साथ दिल की सेहत को भी फायदा पहुंचाता है.

ये किडनी फंक्शन को दुरुस्त करता है और शरीर में सूजन की दिक्कत को खत्म करता है. न्यट्रिशनिस्ट दावा करते हैं कि हल्दी वाला घी शरीर के लगभग हर तरह के दर्द को दूर कर सकता है.

तुलसी वाला घी (Ghee)- अगर आपने घर में घी बनते देखा होगा तो आप जानते होंगे कि इसे बनाते समय बर्तन से एक तेज गंध उठती है. न्यट्रिशनिस्ट के मुताबिक, अगर घी बनते वक्त इसमें तुलसी के पत्ते डाल दें तो ये न सिर्फ उस तेज गंध को खत्म कर देंगे, बल्कि ये अपने गुणकारी तत्व भी उसमें जोड़ देंगे.

कपूर वाला घी (Ghee)- कपूर के साथ घी के कॉम्बिनेशन के फायदे भी किसी से छिपे नहीं हैं. कपूर स्वाद में थोड़ा कड़वा जरूर होता है, लेकिन ये वात, पित और कफ तीनों प्रकार के दोषों से निजात दिलाने का काम करता है.

कपूर वाला घी हमारे डायजेशन को दुरुस्त करने के साथ-साथ आंतों की सेहत, बुखार, हार्ट रेट और अस्थमा से जुड़ी तकलीफों में राहत देने का काम करता है.

लहसुन वाला घी (Ghee)- गार्लिक बटर की तरह घी के साथ भी लहसुन खुशबू और जायका दोनों बढ़ाता है. लहसुन में मौजूद गुणकारी तत्व न सिर्फ इनफ्लेमेशन से जुड़ी दिक्कत में राहत देते हैं, बल्कि हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में भी फायदा पहुंचाते हैं. नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर को बड़े फायदे होते हैं.

दालचीनी वाला घी (Ghee)- दालचीनी में मौजूद एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल तत्व कई तरह की बीमारियों से हमारा बचाव करते हैं. ये न सिर्फ ब्लड शुगर लेवल को घटाती है, बल्कि पेट दर्द से भी निजात दिलाती है.

एक पैन में थोड़ा सा घी और दालचीनी की दो स्टिक को मध्यम आंच पर 4-5 मिनट तक गर्म करें और फिर इसे थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दें. ये दालचीनी के स्वाद को सोख लेगा. इसे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद बताया जाता है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…