24 घण्टे ऑनलाइन

वजन कम करने के लिए अपनी डाइट में इन चीजों को करें शामिल

वजन कम (Weight Loss) करने के लिए लोग कई तरहों के उपाय करते हैं। आप डाइट में कुछ चीजों को शामिल करके भी वजन कम कर सकते हैं। आज के समय में गलत खान-पान की आदतों और बदलती लाइफस्टाइल की वजह से वजन बढ़ने की समस्या आम हो गई…

24GhanteOnline
January 30, 2026
2 min read

वजन कम (Weight Loss) करने के लिए लोग कई तरहों के उपाय करते हैं। आप डाइट में कुछ चीजों को शामिल करके भी वजन कम कर सकते हैं। आज के समय में गलत खान-पान की आदतों और बदलती लाइफस्टाइल की वजह से वजन बढ़ने की समस्या आम हो गई है। वजन बढ़ने की वजह से कई तरहों की बीमारियों का खतरा भी रहता है। स्वस्थ रहने के लिए वजन को नियंत्रण में रखना बहुत जरूरी होता है। आज हम आपको बताएंगे डाइट में किन चीजों को शामिल करने से वजन को कम (Weight Loss) किया जा सकता है। इन चीजों को डाइट में शामिल करने से वजन कम हो जाएगा और आपको फैट से भी छुटकारा मिल जाएगा।

हरी पत्तेदार सब्जियां


वजन को नियंत्रण में रखने के लिए डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करना चाहिए। हरी पत्तेदार सब्जियों में प्रोटीन और फाइबर काफी मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर के फैट को बर्न करने में सहायक होते हैं। इन सब्जियों का सेवन करने से वजन नियंत्रण में रहता है।

डाइट में शामिल करें दालें


दालों का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। दालों का सेवन करने से मोटापा कम होता है और शरीर में एक्सट्रा फैट भी नहीं बनता है। दालों में फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होता है।

फलों का सेवन करें


फल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। फलों का सेवन करने से वजन को कम किया जा सकता है। फलों का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो फलों को अपनी डाइट में अवश्य शामिल करें।

नट्स का सेवन करें


नट्स का सीमित मात्रा में सेवन करने से वजन कम किया जा सकता है। नट्स का सेवन करने से पेट काफी समय तक भरा रहता है, जिससे बार-बार खाने की इच्छा नहीं होती है। नट्स का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…