फिटकरी के इन उपायों को करने से मिलती है कर्ज से मुक्ति
फिटकरी (alum) एक तरह का खनिज है जो चट्टानों से प्राप्त होती है। फिटकरी औषधीय रूप में भी उपयोग किया जाती है। औषधि के रूप में इसका उपयोग करने के अलावा भी ज्योतिष में इससे जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं। जिनको करने से वास्तु…
फिटकरी (alum) एक तरह का खनिज है जो चट्टानों से प्राप्त होती है। फिटकरी औषधीय रूप में भी उपयोग किया जाती है। औषधि के रूप में इसका उपयोग करने के अलावा भी ज्योतिष में इससे जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं। जिनको करने से वास्तु दोष को दूर करने के अलावा कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। जानते हैं फिटकरी से जुड़े उपाय..
अगर घर के आस-पास कोई खंडहर जैसा मकान या शमशान आदि है और आपके घर की खिड़कियां, दरवाजे उस दिशा में खुलते हैं या फिर आपकी बॉलकनी के सामने ऐसे स्थान हैं, तो यह शुभ नहीं रहता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है।
नमक या फिटकरी (alum) में नकारात्मकता को अपने अंदर सोखने के गुण होते हैं। अपने घर के नहाने के स्थान में एक कटोरे में नमक या फिटकरी भर कर रखें। और हर महीने इसे बदलते रहें। ऐसा करने से घर में आने वाली नकारात्मकता के साथ हवा में मौजूद कीटाणु भी नष्ट हो जाते हैं।
अगर आप बार-बार साक्षात्कार (इंटरव्यू) देते हैं, और पूरी मेहनत करने के बाद भी आपको सफलता नहीं मिल पा रही है तो नवमी के दिन फिटकरी के 5 टुकड़, 6 नीले रंग के पुष्प, और एक बेल्ट देवी मां को अर्पित करें। दशमी के दिन बेल्ट को किसी कन्या को दे दें और फूलों को बहते जल में प्रवाहित कर दें। फिटकरी के टुकड़ो को संभाल कर अपने पास रख लें। जब साक्षात्कार देने या किसी महत्वपूर्ण कार्य से बाहर जा रहे हो तो उन टुकड़ो को अपने पास रखें। इससे सफलता मिलती है।
अगर आप बिन वजह के कर्ज से परेशान हैं, एक पान के पत्ते पर थोड़ी सी फिटकरी और सिंदूर लेकर उसे बुधवार को किसी पीपल के पेड़ के नीचे किसी बड़े पत्थर से दबा दें। यह उपाय सुबह या संध्याकाल में करें। इस उपाय को तीन बुधवार तक करना चाहिए।
व्यापार में लाभ के लिए कार्यस्थल या दुकान के द्वार पर काले कपड़े में फिटकरी बांधकर लटका दें, ऐसा करने से बरकत आती है। और धन की कमी नहीं होती है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
