24 घण्टे ऑनलाइन

वैलेंटाइन डे पर साड़ी के साथ कैरी करें ये ज्वेलरी, पार्टनर आपको देखता रह जाएगा

वैलेंटाइन डे (Valentines Day) प्यार करने वालों के लिए बेहद खास दिन होता है। इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए हर कोई अपने पार्टनर के साथ बाहर जाने का प्लान बनाता है, साथ ही उसे अच्छे-अच्छे गिफ्ट देता है। ऐसे में जरूरी है कि…

24GhanteOnline
February 14, 2025
2 min read
वैलेंटाइन डे पर साड़ी के साथ कैरी करें ये ज्वेलरी, पार्टनर आपको देखता रह जाएगा

वैलेंटाइन डे (Valentines Day) प्यार करने वालों के लिए बेहद खास दिन होता है। इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए हर कोई अपने पार्टनर के साथ बाहर जाने का प्लान बनाता है, साथ ही उसे अच्छे-अच्छे गिफ्ट देता है। ऐसे में जरूरी है कि आप भी इस दिन सबसे अलग और स्पेशल दिखे। ऐसे में अगर आप इस दिन साड़ी वियर कर रही हैं तो इसके साथ जरूरी है कि आप फैंसी ज्वेलरी (Jewelery) को वियर करें, ताकि जब आप पूरी तैयार हो तो आपका पार्टनर आपको देखता रह जाए। चलिए इसके लिए आपको बताते हैं किन ज्वेलरी को आप वियर कर सकती हैं।

स्टोन झुमका


साड़ी पर ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी काफी अच्छी लगती हैं। खासकर कॉटन की साड़ी पर ऐसे में आप भी अपनी साड़ी के साथ किसी तरह के नेकलेस वियर पहनने की जगह सिर्फ आप स्टोन झुमका को वियर करें। ये बड़े डिजाइन में आते हैं, साथ ही ये दिखने में हैवी लगते हैं, और पहनने के बाद काफी अच्छे नजर आती हैं।

Jhumka designs for women

इसलिए आपको इस बार साड़ी के साथ इन्हें ट्राई करना चाहिए। इसमें आपको हर स्टोन कलर के इयररिंग्स मिल जाएंगे। मार्केट से जाकर आप इन्हें 250 से 500 रुपये में खरीद सकती हैं।

बीड्स डिजाइन सेट


आप अगर नेट की साड़ी वियर कर रही हैं तो इसके साथ यहां दिखाए गए डिजाइन का सेट काफी अच्छा लगेगा। इसे आप वियर कर सकती हैं। इसमें आपको स्टोन मिलेंगे और नीचे की तरफ बीड्स मिलेंगे।

Beads designs for women

आप इसके स्टोन के कलर को चेंज कर सकती हैं। इसके साथ आपको रिंग भी मिल जाएगी। ये सेट आपको मार्केट में 200 से 250 रुपये में मिल जाएगी।

बैंगल्स डिजाइन


आप साड़ी के साथ बैंगल्स को भी साड़ी के साथ वियर कर सकती हैं। इसमें आपको डायमंड डिजाइन और रोज गोल्ड कलर में बैंगल्स मिल जाएंगे, जिन्हें आप वियर कर सकती हैं। इसमें आपको काफी अच्छे डिजाइन मिल जाएंगे। साड़ी के साथ ऐसे बैंगल्स आपको काफी अच्छे लगेंगे। मार्केट से आपको 200 से 300 रुपये में मिल जाएंगे।

Bangles designs for women

इन ज्वेलरी डिजाइन को आप साड़ी के साथ वैलेंटाइन डे (Valentines Day) पर वियर कर सकती हैं। ये काफी अच्छी लगती हैं और जब आप साड़ी के साथ इन्हें वियर करती हैं तो आपके लुक में चार चांद लग जाते हैं। इसलिए आपको ये ट्राई करना चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…