GATE और JAM 2025 के प्रयागराज में होने वाली एक्जाम सेंटर बदले, अब इस शहर में होगी परीक्षा
महाकुंभ (Maha Kumbh) की वजह से प्रयागराज में आयोजित होने वाले ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) और ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (JAM) के परीक्षा केंद्र को लखनऊ ट्रांसफर कर दिया गया है। बता दें कि गेट…
महाकुंभ (Maha Kumbh) की वजह से प्रयागराज में आयोजित होने वाले ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) और ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (JAM) के परीक्षा केंद्र को लखनऊ ट्रांसफर कर दिया गया है। बता दें कि गेट परीक्षा 1 और 2 फरवरी को आयोजित होनी है, जबकि जेएएम 2025 की परीक्षा 2 फरवरी को होगी।
दरअसल GATE और JAM के प्रयागराज केंद्रों में परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी कुंभ मेले के कारण अब लखनऊ के केंद्रों में परीक्षा देंगे। आईआईटी रुड़की और आईआईटी दिल्ली ने एक संयुक्त बयान में कहा कि अनेक उम्मीदवारों ने ज्ञापन देकर प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में अपनी कठिनाई जाहिर की है क्योंकि महाकुंभ में एक और दो फरवरी को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
परीक्षा केंद्रों को लखनऊ किया गया ट्रांसफर
आईआईटी ने कहा कि इसलिए प्रयागराज में इन परीक्षाओं के केंद्रों को अब लखनऊ में ट्रांसफर कर दिया गया है। बयान में कहा गया कि प्रयागराज में आयोजित होने वाली गेट और जेएएम 2025 की परीक्षाएं अब पूर्व निर्धारित टाइम टेबल के मुताबिक लखनऊ के केंद्रों में ट्रांसफर कर दी गई हैं।
प्रयागराज में भारी संख्या में पहुंचेंगे श्रद्धालु
बता दें कि यह फैसला महाकुंभ मेले के दौरान प्रयागराज में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की वजह से लिया गया, ताकि उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
ट्रांसजेंडर्स को स्कॉलरशिप… दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की घोषणा
परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने नए परीक्षा केंद्रों की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उसे जांच लें। इसके अलावा, नए एडमिट कार्ड भी जारी किए गए हैं, जिन्हें उम्मीदवार पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल, निगरानी और सुरक्षा…
AIIMS Fellowship 2027: आवेदन की तारीख से परीक्षा तक, यहां जानें पूरी डिटेल
मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के…
CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप
CA बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक रिजल्ट…
Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप
मुंबई में युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ प्रशासनिक काम का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का शानदार मौका है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने Gen Z Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 12 महीने का पेड फेलोशिप…
