तेज गर्मी में सुकून देगी ये ड्रिंक, इसका स्वाद जीत लेगा सबका दिल
अन्य फलों की जैसे चीकू भी पोषण तत्वों से भरपूर होता है और इसके ढेरों फायदे हैं। स्वाद में भी यह किसी से कम नहीं पड़ता। यह एक ऐसा फल है जिसको छोटे बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्ग तक सभी पसंद करते हैं। यह परफेक्ट है, क्योंकि…
अन्य फलों की जैसे चीकू भी पोषण तत्वों से भरपूर होता है और इसके ढेरों फायदे हैं। स्वाद में भी यह किसी से कम नहीं पड़ता। यह एक ऐसा फल है जिसको छोटे बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्ग तक सभी पसंद करते हैं। यह परफेक्ट है, क्योंकि यह सभी की जरूरत के अनुसार पोषक तत्व प्रदान करता है। इस समय तेज गर्मी पड़ रही है। इस मौसम में ठंडे पेय पदार्थों का महत्व बढ़ जाता है। इनसे हमारे शरीर को सुकून मिलता है। आज हम आपको चीकू मिल्कशेक (Chiku Milkshake) की रेसिपी बताएंगे। इसे बनाना काफी आसान है और ज्यादा समय भी नहीं लगता। यह हेल्दी ड्रिंक है, जो अपने स्वाद के चलते सबका दिल जीतने की क्षमता रखता है। आप हमारे द्वारा बताई गई विधि को फॉलो कर अपनी सभी मुश्किलें दूर करें।
चीकू मिल्कशेक (Chiku Milkshake) बनाने की सामग्री
3 मीडियम साइज के पके हुए चीकू
शहद स्वादानुसार
3 कप ठंडा दूध
डेढ़ चम्मच इलायची पाउडर
मेवा (वैकल्पिक)
चीकू मिल्कशेक (Chiku Milkshake) बनाने की विधि
- सबसे पहले सारे समान को एक जगह रख लें। फिर चीकू को छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें।
- यदि आपके पास ब्लेंडर है, तो इसको पीसने के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं।
- अन्यथा मिक्सी के माध्यम से भी इसको बना सकते हैं।
- मिक्सी के जार में चीकू, शहद, दूध, इलायची पाउडर शामिल करें और इसको पीस लें।
- अब एक मिल्कशेक (Chiku Milkshake) ग्लास में कुछ टुकड़े बर्फ के कूट कर डालें।
- इसमे शेक को सर्व करें और ऊपर से सजाने के लिए बादाम और चिरौंजी भी डाल सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
