आपको खूबसूरत बनाती है चॉकलेट, जाने इन फायदों को
चॉकलेट (Chocolate) खाना न केवल आपके शरीर के लिए अच्छा होता है, बल्कि इसे चेहरे और शरीर पर लगाने से रंग-रूप भी निखरता है और त्वचा मुलायम हो जाती है।आप घर पर ही चोकलेट फेस पैक तैयार कर सकती है, कुछ ही मिनटों में तैयार…
चॉकलेट (Chocolate) खाना न केवल आपके शरीर के लिए अच्छा होता है, बल्कि इसे चेहरे और शरीर पर लगाने से रंग-रूप भी निखरता है और त्वचा मुलायम हो जाती है।आप घर पर ही चोकलेट फेस पैक तैयार कर सकती है, कुछ ही मिनटों में तैयार होने वाला ये फेस पैक बड़ा ही फायदेमंद होता है।
यह चेहरे पर बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करता है और झुर्रियों, दाग-धब्बों को दूर करता है। आपको इसे बनाने के लिए सिर्फ इतना ही करना है , एक-तिहाई कप कोको पाउडर में 2-3 बड़ा चम्मच शहद और कुछ नींबू के रस की बूंदे मिलाएं।
इस चॉकलेट फेस पैक (Chocolate Face Pack) को चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट छोड़ दें और फिर चेहरा धुलें। इससे त्वचा मुलायम होगी, रंग साफ होगा और चेहरे पर चमक व निखार भी आएगा।त्वचा को चॉकलेट से होने वाले फायदों के बारे में पढ़िए
* चॉकलेट एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो बढ़ती उम्र के लक्षणों को दूर कर त्वचा को जवां और खूबसूरत बनाता है। त्वचा में कसाव लाता है।
* यह एंटी-इनफ्लैमेटरी होता है, जिससे यह रूखी और संवेदनशील त्वचा के लिए बिल्कुल उपयुक्त होता है।
* डार्क चॉकलेट त्वचा में निखार लाने के साथ ही उसे मुलायम बनाता है और त्वचा में नमी बरकरार रखता है।
* चॉकलेट (Chocolate) फ्लैवेनोल और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो त्वचा को हानिकारक पराबैंगनी किरणों से सुरक्षित रखता है, झुर्रियां दूर करता है और त्वचा को नमी प्रदान करता है।
* चॉकलेट फेशियल आजकल खूब चलन में हैं। यह न सिर्फ त्वचा का रंग साफ करता है, बल्कि झुर्रियां और महीन रेखाएं भी कम करता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
