इस तरह से करें अपने बूट्स का चयन
आजकल बहुत से अलग किस्म के फैशन बूट्स (Boots) चल रहे है। आज के समय में बूट्स पहनना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन जब बात आती है बूट्स खरीदने की तो सबसे पहले मन में सवाल आता है कि किस तरह के बूट हमारे पैरों में अच्छे…

आजकल बहुत से अलग किस्म के फैशन बूट्स (Boots) चल रहे है। आज के समय में बूट्स पहनना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन जब बात आती है बूट्स खरीदने की तो सबसे पहले मन में सवाल आता है कि किस तरह के बूट हमारे पैरों में अच्छे लगेंगे। आखिर हमें अपने पैरों के हिसाब से किस तरह के बूट्स (Boots) को पहनना चाहिए। अगर आप भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रहीं हैं, तो आइए आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जो कि आपको बूट्स का चयन करने में मदद करेंगे। आइए जानिए किस तरह से आप अपने पैरों के हिसाब से अपने लिए बूट्स चुन सकती हैं...
* हील्स वाले बूट्स (Boots) :
अगर आपकी हाइट छोटी है, तो आप एड़ी तक के जूते पहन सकती हैं। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि छोटी हाइट वाली लड़कियां केवल हील्स वाले बूट्स ही पहनें, वह चाहें तो फ्लैट हील्स के जूते भी पहन सकती हैं। ऐसा कोई कठोर नियम नहीं है कि छोटी लड़कियां फ्लैट हील्स नहीं पहन सकती हैं।
* कर्वी पैरों के लिए :
अगर आपकी पिंडली में अतिरिक्त फैट हो तो ऐसे में आप पुल अप बूट्स को पहनने से बचें। अपनी पिंडली को जकड़ने वाले जूतों से आपको दूरी बनानी होगी। वहीं अगर आप छोटे बूट्स को लेना चाहती हैं, तो ऐसे में आप चंकी हील्स वाले बूट्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।
* पतले पैर के लिए :
अगर आपके पैर पतले हैं, तो ऐसे में आप ऐसे बूट्स को पहन सकती हैं, जिसमें फीते भी हो। इस बात का ख्याल रखें कि आपके पैरों पर बूट्स अच्छी तरह से फिट हो जाएं। आप चाहें तो पतले पैर होने पर ऐसे बूट्स पहन सकती हैं जो कि लंबे हो और वह आपके घुटनों से थोड़ा नीचे खत्म हो। आप चाहें तो घुटनों के ऊपर वाले बूट्स भी पहन सकती हैं।
* लंबे पैरों के लिए :
लंबे पैर होने का मतलब यह नहीं है कि आप ऊंची एंडी के बूट्स नहीं पहन सकती हैं। आप कैट मॉस की तरह दिखने के लिए फ्लैट बूट्स को ट्राई कर सकती हैं, लेकिन एंक्ल पर लंबी लाइन वाले बूट्स के साथ मिड हील्स वाले बूट्स आपके पैरों पर अच्छे नहीं लगेंगे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
