24 घण्टे ऑनलाइन

चेहरे के अनुसार चुने झुमके, खूबसूरती में लगाए चार चाँद

भारतीय महिला जब कभी भी किसी फंक्शन जाती है तो चाहती है कि वह खूबसूरत दिखे और सभी उनकी ओर ध्यान दे। इसके लिए वे पूरी तरह से सजधज के निकलती हैं। ओर खूबसूरत दिखने में एस्सेसरिज उनका पूरा साथ देती हैं। आज हम ऐसी ही एक…

24GhanteOnline
March 6, 2026
3 min read
चेहरे के अनुसार चुने झुमके, खूबसूरती में लगाए चार चाँद

भारतीय महिला जब कभी भी किसी फंक्शन जाती है तो चाहती है कि वह खूबसूरत दिखे और सभी उनकी ओर ध्यान दे। इसके लिए वे पूरी तरह से सजधज के निकलती हैं। ओर खूबसूरत दिखने में एस्सेसरिज उनका पूरा साथ देती हैं। आज हम ऐसी ही एक एस्सेसरिज की बात करने जा रहे हैं जिसके बिना भारतीय महिला श्रृंगार अधुरा हैं, और वो एस्सेसरिज हैं झुमके या इयररिंग्स (Earrings) ।

महिलाऐं हमेशा इयररिंग्स पहनती हैं चाहे जो ऑउटफिट हो। अब वो इयररिंग्स आपकी खूबसूरती में इजाफा करें इसके लिए जरूरी है कि आप अपने चेहरे के हिसाब से इयररिंग्स (Earrings) का चुनाव करें। तो आइये जानते हैं किस तरह की इयररिंग्स आपके चेहरे पर जचेगी।


 

earrings,face shape and size,fashion tips,jhumke ,चेहरे के हिसाब से चुने झुमके

* ओवल चेहरा : ओवल चेहरा होना अपने आप में सुंदरता का पर्याय है। आपके चेहरे पर लगभग हर चीज़ सूट करेगी और आप अपनी पसंद का कुछ भी खरीद सकती है। स्टड, लटकन और ड्राप झुमके पहनते ही देखने वाले आपकी तारीफ किए बिना नहीं रहेंगे।

* हार्ट शेप चेहरा :
 कोणीय जबड़े, गाल की चौड़ी हड्डियां और एक पतली ठोड़ी, ये तीन तत्व आपके चेहरे को अलग पहचाना देते हैं। आपके लिए आकार अत्यंत महत्वपूर्ण है। झुमके से इस प्रभाव को पलट देना अपने चेहरे को स्टाइल प्रदान करने का सबसे अच्छा तरीका है। ऐसे झुमके चुनें जिनका बेस चौड़ा हो और ऊपर की ओर से पतले हो। उल्टे त्रिकोण और कान के बूंदें आपको हटकर दिखाएंगे।

* गोल चेहरा : आपकी ज़िंदगी काफी गोल है, खासकर आपका चेहरा। आपके चेहरे में किसी भी तरह के ऐंगल्स नहीं हैं इसलिए आपका ध्यान इसमें लंबाई और कट्स ऐड करने की तरफ होना चाहिए। विज़ुअली, हमारा मतलब है। हम आपको सलाह देंगे कि आप लंबे और स्किनी ड्रॉप इयररिंग्स चुनें जिससे आपके चेहरे को लंबाई मिले। आपके लिए वो बेहतर रहेंगी जिनमें ड्रॉप के पास हल्का सा ट्विस्ट हो। चंकी इयररिंग्स और स्टड्स से आपको दूर ही रहना चाहिए।


earrings,face shape and size,fashion tips,jhumke ,चेहरे के हिसाब से चुने झुमके

* लंबे और पतले चेहरे के लिए : अगर आपका चेहरा पतला और लंबा है तो आप मीडियम साइज़ के हैंगिंग्स प्रैफर कर सकती हैं जो आपके कान और कंधे की मिड लेंथ तक ही लटकें। ये आपके चेहरे को चौड़ा दिखाएंगे। खूबसूरत बोल्ड स्टड और बड़े हूप्स आपके लिए ही बने हैं। हूप स्टाइल वाले इयररिंग्स चेहरे को फूला हुआ लुक देते हैं। सिल्वर और गोल्ड में बने राउंड शेप जैम-स्टोन इयरिंग्स भी आपके चेहरे को वाइड लुक देंगे। ग्लैमरस लुक के लिए आप क्यूबिक शेप में क्रिस्टल स्टड्स ट्राई कर सकती हैं।

* चौकोर चेहरा
 : अगर आपका चेहरा वर्गाकार है तो आप ऐसे झुमके पहनें, जो चैड़ाई की अपेक्षा अधिक लंबे हो। वर्गाकार कैटेगरी में आने वाली किसी भी चीज़ से बचें। लटकन और आयाम वाले झुमके ही चुनें। अगर आप स्टड खरीदना चाहती हैं तो चंकी पसंद करें।

* ट्राएंगल शेप चेहरा 
: आपको चेन हैंगिंग्स वाले नीचे से ब्रॉड लुक वाले इयरिंग्स पहनने चाहिए। झुमकियां, टीयर ड्रॉप इयरिंग्स आपके लिए बेस्ट हैं। टीयर ड्रॉप और हैंगिग्स में मिड लैंथ चुनना बेहतर होगा। आप झुमकी स्टाइल में डायमंड शेप भी चुन सकती हैं। यह चेहरे को बेहतर कन्ट्रास्ट लुक देगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…