इस तरह से चुने राइट हेयरकट, लगेंगी बेहद खूबसूरत
वो जमाने गए जब सजना संवरना सिर्फ लड़कियों का काम माना जाता था। आज लड़के भी अपनी खूबसूरती को लेकर उतने ही जागरुक और सक्रिए हैं, जितनी की लड़कियां। फैशन की इस दौड़ में लड़के भला क्यों पीछे रहें। ऐसे में लड़के भी अपने…
वो जमाने गए जब सजना संवरना सिर्फ लड़कियों का काम माना जाता था। आज लड़के भी अपनी खूबसूरती को लेकर उतने ही जागरुक और सक्रिए हैं, जितनी की लड़कियां। फैशन की इस दौड़ में लड़के भला क्यों पीछे रहें। ऐसे में लड़के भी अपने हेयरस्टाइल (Hairstyle) और लुक को संवारने के लिए खूब कोशिशें करते हैं।
सही हेयर स्टाइल का चुनाव करते समय चेहरे के आकार का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं पुरुषों में किस चेहरे पर कौन सा हेयरकट (Haircut) लुक को बेहतरीन बना सकता है।
* अंडाकार चेहरा : ओवल आकार का चेहरा स्त्री या पुरुष किसी के लिए भी आदर्श चेहरा है। इस पर सभी तरह के हेयर स्टाइल सूट करते हैं। जिन पुरुषों का चेहरा अंडाकार आकृति का है, वे किसी भी प्रकार का हेयर स्टाइल रख सकते हैं। बस पूरी लंबाई वाले फ्रिंज से बचें, क्योंकि यह चेहरे को गोलाकार लुक देता है। वैसे आप अपनी पसंद का कोई भी स्टाइल बनाने के लिए स्वतंत्र हैं।
* लम्बा चेहरा : लम्बे चेहरे वाले लड़कों को आगे के बालों को फ्लेट, अनइवन कट कटवाना चाहिए, जिससे बाल जिग-जैग शेप में माथे पर पड़े रहें और चेहरा छोटा दिखने लगे। इसके आलावा ठंड में अगर आप स्पोर्टी स्वेटर का इस्तेमाल करते हैं, तो फंकी हेयर कट भी कटवा सकते हैं जो आपकी पर्सनेलिटी को अलग मूड देता है और चेहरे को राउंड लुक।
* लम्बी गर्दन : अगर आपकी गर्दन लम्बी है तो सर्दियों से बचने के लिए लम्बे बाल रखे जा सकते हैं। साथ ही स्टाइल चाहते हैं, तो पेन्च भी रखा जा सकता है। इससे आपकी गर्दन की लम्बाई भी कम लगेगी और स्टाइल का स्टाइल।
* त्रिकोणीय चेहरा : इस तरह के फेस शेप पर हेयरस्टाइल का चुनाव करना काफी कठिन कार्य है। मैं ऐसे चेहरे के लिए ढेर सारी लेयर्स के साथ लंबी हेयरस्टाइल का सुझाव देता हूं, जिससे चेहरा चौडम़ा लगता है। हल्की सी फ्रिंज भी चेहरे की बनावट में निखार ला सकती है।
* छोटी गर्दन : गर्दन अगर छोटी है, तो भूल जाइए कि सर्दियां हैं क्योंकि पीछे की ओर लम्बे बाल रखने से गर्दन की लम्बाई और भी कम लगेगी। ऐसे ब्यॉज को बालों को छोटा ही रखना चाहिए और आर्मी कट और कैप कट इनके लिए बढ़िया विकल्प होते हैं।
* भारी चेहरा : भारी या गोल चेहरा होने पर स्पाइकी हेयर कट करवाना बेहतर होता है। यह ‘जेजी़ बी’स्टाइल होता है, जिसमें बालों को आगे से सीध ऊपर की ओर कर दिया जाता है, यह स्टाइल सर्दियों में कोट व जैकेट्स पर बहुत सूट करता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
