24 घण्टे ऑनलाइन

फेस के अनुसार चुने अपने लिए ज्वेलरी, बढ़ जाएगी खूबसूरती

आभूषण jewelery) खरीदते समय अपने चेहरे के आकार को जरूर ध्यान में रखें, जिससे जब आप इसे पहने तो यह आपके ऊपर खिले भी और आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाए। कान के आभूषण (jewelery) और हार के डिजाइन ऐसे होने चाहिए जो आपकी जॉ…

24GhanteOnline
July 2, 2026
2 min read

आभूषण jewelery) खरीदते समय अपने चेहरे के आकार को जरूर ध्यान में रखें, जिससे जब आप इसे पहने तो यह आपके ऊपर खिले भी और आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाए। कान के आभूषण (jewelery) और हार के डिजाइन ऐसे होने चाहिए जो आपकी जॉ लाइन और चेहरे की लंबाई के अनुरूप हो।

एक ई-कॉमर्स पोर्टल के संस्थापक व सीईओ कपिल हेतमसरिया और मिनावाला (हीरे के आभूषणों का शोरूम) के क्रिएटिव डायरेक्टर शहजाद जावेरी ने इस संबंध में ये सुझाव दिए हैं :

- गोल चेहरे वाली महिलाओं को ऐसे आभूषण (jewelery)  पहनने चाहिए, जो उनके चेहरे को थोड़ा लंबा आकार का दर्शाए। नेरो शैंडेलियर और टीयरड्रॉप ईयररिंग (लंबी लटकन वाली बालियां) पहननी चाहिए।

- रेक्टेंग्युलर (आयताकार) चेहरे के आकार वाली महिलाओं को गोल बटन ईयररिंग्स पहननी चाहिए। डेंटी ईयररिंग (छोटे टॉप्स या छोटी बालियां) भी ऐसी महिलाओं पर जंचती हैं।

- अंडाकार यानी ओवल शेप चेहरे वाली महिलाएं कई तरह के प्रयोग कर सकती हैं, इस आकार वाली महिलाएं बड़े झुमके और बड़ी बालिया पहन सकती हैं, जो इन पर खूब खिलेगा।

- स्क्वेयर (चौकोर) आकार के चेहरे वाली महिलाओं को बहुत बड़े और भड़कीले ईयररिंग पहनने से बचना चाहिए, वे लांग ड्राप्स, उनके चेहरे को लंबा दिखाने वाले नैरो ईयररिंग, गोल बाले पहन सकती हैं, जिसेस उनकी जॉ लाइन सही रूप में नजर आए।

- ट्राएंगल शेप के चेहरे वाली महिलाएं आसानी से दिल के आकार या पान के पत्ते के आकार वाले झुमके, ईयरकफ्स पहन सकती हैं। गले के हार के रूप में वे कई लेयर वाले या सिंगल चेन पहन सकती है। वी लाइन वाले हार ज्यादा अच्छे लगेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…