बॉडीशेप के अनुसार चुनें साड़ी, दिखेंगी बेहद खूबसूरत
कहा जाता है की साडी (Saree) एक ऐसी चीज हैं जिसमें महिला सबसे ज्यादा सेक्सी लगती हैं, और ये है भी सच। साड़ी एक ऐसा ऑउटफिट हैं, जिसे महिलाऐं किसी भी आयोजन में पहन सकती हैं। साड़ी (Saree) महिलाओं के लिए पर्फेक्ट ऑउटफिट होती…

कहा जाता है की साडी (Saree) एक ऐसी चीज हैं जिसमें महिला सबसे ज्यादा सेक्सी लगती हैं, और ये है भी सच। साड़ी एक ऐसा ऑउटफिट हैं, जिसे महिलाऐं किसी भी आयोजन में पहन सकती हैं।
साड़ी (Saree) महिलाओं के लिए पर्फेक्ट ऑउटफिट होती हैं और इसे हर तरह की महिला पहन सकती हैं अगर साडी को अपने बॉडीशेप के अनुसार चुना जाए तो। इसलिए आपको और सुन्दर और सेक्सी दिखाने के लिए हम लेकर आये हैं आपके लिए साडी से जुड़े कुछ टिप्स जिसके अनुसार आप अपने फिगर के हिसाब से साडी चुने।
* हैवी बॉडी शेप :
बॉडी के कवर करने के लिए डार्क कलर हमेशा से ही परफेक्ट रहे हैं खासतौर से ब्लैक। दिखने में स्टाइलिश और क्लासी लगने वाले ब्लैक कलर के आउटफिट्स पहनने का आइडिया इसलिए अच्छा रहेगा क्योंकि इससे सेंटर ऑफ अट्रैक्शन आपके आउटफिट्स होते हैं न कि आपकी बॉडी।
* एप्पल शेप :
इन्हें खूबसूरत कलाकारी वाली साड़ियों का चयन करना चाहिए क्योंकि ये उन पर काफी अच्छा लगेगा। लम्बी बाहों वाले ब्लाउज और अन्य भारी हिस्सों को ढकेंगे। वैकल्पिक तौर पर साड़ी को थोड़ा सा ऊपर की ओर बांधा जा सकता है। रेशम एक ऐसा कपड़ा है जो सेब के आकार की महिलाओं पर काफी खूबसूरत लगता है।
* लंबी हो या शॉर्ट हाइट :
ऑवरग्लास फीगर के साथ हाइट है नॉर्मल तो इंडियन वेयर्स आपके लिए हैं सबसे परफेक्ट ऑप्शन्स। बस इन्हें चुनते समय अपने कलर कॉम्प्लेक्शन का खासतौर से ध्यान रखें।
* स्लिम फिगर :
छरहरे शरीर वाली महिलाओं को सूती, रेशम तथा ओर्गंज़ा (Organza) साडी की डिजाइन के कपड़े पहनने चाहिए, क्योंकि इनमें इनका शरीर भरा पूरा लगता है। हलके रंग की भारी कलाकारी, ब्रोकेड (Brocade) या मनकों के काम वाली साड़ियाँ भी काफी सही लगेंगी। पतली काया की महिलाएं अलग अलग रंगों में बड़ी छपाई वाली साड़ियाँ चुन सकती हैं।
* छोटी और पतली महिलाएं :
जिन महिलाओं का कद छोटा है, उन्हें पतले किनारों वाली साड़ियाँ पहननी चाहिए, क्योंकि इससे वे लम्बी लगती हैं। उन्हें बड़ी छपाई तथा भारी किनारों वाली साड़ियाँ नहीं पहननी चाहिए। साडी की डिजाइन छोटी या मध्यम आकार की छपाई वाली साड़ियाँ छोटी तथा पतली महिलाओं पर काफी अच्छी लगती हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
