ड्रेस के अनुसार चुने अपने लिए सैंडल, मिलेगा परफेक्ट लुक
कई बार हम अपने कपड़ों पर जितना ध्यान देते हैं उतना अपने फुटवियर (Footwear) पर नहीं देते। ऐसे में सही फुटवियर पहनना पैरों के साथ ही सेहत के लिए भी लाभदायक साबित हो सकता है । साथ ही ये भी माना जाता है कि फुटवियर से आपकी…

कई बार हम अपने कपड़ों पर जितना ध्यान देते हैं उतना अपने फुटवियर (Footwear) पर नहीं देते। ऐसे में सही फुटवियर पहनना पैरों के साथ ही सेहत के लिए भी लाभदायक साबित हो सकता है । साथ ही ये भी माना जाता है कि फुटवियर से आपकी पर्सनेलिटी का पता चलता है।एक ही फुटवियर को आप हर ड्रेस के साथ नहीं पहन सकते । अलग अलग ड्रेसेस के साथ अलग अलग तरह के फुटवियर पहने जाते। आईये जानते है अपनी ड्रेस के साथ कैसे करें सही फुटवियर (Footwear) का चुनाव..
वैजेस फुटवियर (Footwear)
इस तरह के फुटवेयर्स मोटा और ऊंचा होता है। वैजेस हील्स सबसे ज्यादा फैशनेबल और वर्सटाइल फुटवेयर्स होते हैं, जो सभी तरह के कपड़ों के साथ पहने जा सकते हैं, यह ट्राउजर्स, मिनी ,शॉर्ट्स ड्रेसेज के साथ पहने जा सकते हैं, वैजेस फुटवेयर्स टाइट-फिटिंग कपड़ों पर अच्छे नहीं दिखते हैं।
फ्लैट्स फुटवियर- (Footwear)
फ्लैट चप्पलों की सबसे खास बात होती है उनसे मिलने वाला आराम और सुरक्षित चाल, जिसमें पैर मुडऩे से गिरने का डर नहीं रहता।आप सूट पहनती हों या साड़ी या जींस और स्कर्ट, फ्लैट चप्पल सबके साथ फबती है।
स्नीकर्स फुटवियर (Footwear)
स्नीकर्स मतलब कपड़े के जूते अगर आप अपने आपको और खिला हुआ बनाना चाहते हैं तो अपनी बड़े फूलप्रिंट वाली ड्रेस के साथ छोटे फूलप्रिंट के स्नीकर्स पहनें, पर आपकी ड्रेस और स्नीकर्स का प्रिंट कलर एक जैसा होना चाहिए, स्नीकर्स को आप शॉर्ट प्लेन स्कर्ट्स, शॉर्ट्स और कटी जींस के साथ भी पहन सकते हैं।
स्टिलेटोज फुटवियर (Footwear)
स्टिलेटोज फुटवियर खास मौकों और कार्यक्रमों पर हील्स में सबसे ज्यादा पहने जाते हैं, यह लंबी, घेरदार और पूरी लंबाई वाली ड्रेसेज पर ज्यादा अच्छी लगती हैं, स्टिलेटोज बर्थडे और पार्टीज में शॉर्ट ड्रेसेज के साथ भी पहने जा सकते हैं।
बैलेरीना फुटवियर (Footwear)
मन चाहे रंग, डिजाइन और पैटर्न में मिलने वाली ये बैलीज ड्रैस, स्कर्ट, ट्राऊजर्स, जींस और यहां तक कि सूट के साथ आसानी से चल जाती हैं। यूं भी काले रंग की बैलीज हर लड़की के पास होनी चाहिए। बैलेरीना की एक और खासियत है कि यह आपके पैरों को लंबा और सुडौल आकार देती है, साथ ही चप्पल की तरह इसमें आपके पैर गंदे भी नहीं होते।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
